स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच एक भारतीय तेल टैंकर पर फायरिंग को लेकर भारत ने ईरान सरकार से नाराजगी जताई है.सामने आए ऑडियो में जहाज का क्रू फायरिंग के बीच सुरक्षित लौटने की गुहार लगाता सुनाई देता है. इस घटना के बाद कई भारतीय जहाजों ने रास्ता बदल लिया.वहीं होर्मुज को फिर से बंद करने के ईरान के फैसले पर अमेरिका बिफर गया है और उसने समुद्र में नाकेबंदी शुरू कर दी है. ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.