ईरान, इजरायल, अमेरिकी बेस और खाड़ी देश हैं बारूद के साए में हैं. तो दुनिया भर की ऊर्जा सुरक्षा इस वक्त इसी युद्ध की वजह से संकट में है. वजह केवल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज. जिसके बारे में कहा जाने लगा है कि ये अब ट्रंप की दुखती रग बन गया है. जिस होर्मुज स्ट्रेट में बाकी देशों के लिए सुरक्षा की गारंटी पहले ट्रंप खुद आगे बढकर लेने का दावा करते रहे.वहीं अब अमेरिका के राष्ट्रपति सहयोगी देशों को अपना युद्धपोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भेजने की अपील करने लगे हैं.