बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के पास पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की एक गश्ती नाव पर हमले का वीडियो जारी किया है. BLA का दावा है कि ये उसका पहला नौसैनिक हमला था, जिसे 12 अप्रैल को अंजाम दिया गया. वीडियो में कथित तौर पर बीएलए के लड़ाके समुद्र में एक गश्ती नाव पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये हमला ईरान सीमा के पास अरब सागर में हुआ, जो इस तरह की पहली घटना मानी जा रही है.