scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिका फिर कर सकता है ईरान पर हमला, ट्रंप ने दी नई धमकी, देखिए US TOP 10

अमेरिका फिर कर सकता है ईरान पर हमला, ट्रंप ने दी नई धमकी, देखिए US TOP 10

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान के पास समझौते के लिए सिर्फ रविवार तक का समय बचा है. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. इससे पहले भी उन्होंने संकेत दिए थे कि परमाणु वार्ता अपने अंतिम दौर में है, लेकिन अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपना सकता है. वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि अगर उस पर दोबारा हमला हुआ तो इसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हालात वैश्विक स्तर पर गंभीर हो सकते हैं.

Advertisement
Advertisement