scorecardresearch
 
Advertisement

US-Iran war LIVE updates: ईरान युद्ध के 20 दिन पूरे, नेतन्याहू बोले- अब मिसाइल बनाने लायक नहीं बचा दुश्मन

aajtak.in | नई दिल्ली | 20 मार्च 2026, 6:53 AM IST

US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान ने को अमेरिका और उसके सहयोगियों को धमकी भरे अंदाज में कहा कि वे अभी खत्म नहीं हुए हैं. वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता खो चुका है. नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि मैं ज़िंदा हूं और आप इसके गवाह हैं.

A man inspects the site of an Iranian missile strike in Petah Tikva, Israel, A man inspects the site of an Iranian missile strike in Petah Tikva, Israel,

अमेरिका–ईरान युद्ध अपने 20वें दिन पूरे होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह “कहीं भी सेना तैनात करने” पर विचार नहीं कर रहे हैं. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया है कि वो यह जंग जीत रहे हैं और ईरान युद्ध में पूरी तरह तबाह हो गया है. नेतन्याहू ने कहा कि यह अभियान “जब तक आवश्यक होगा” तब तक जारी रहेगा.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया है जिससे उसे नुकसान पहुंचा है. जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि फिलहाल अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेज रहा है. इस जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: '20 दिन की जंग में ईरान की परमाणु ताकत खत्म', अटकलों के बीच लाइव आकर बोले नेतन्याहू- मैं अभी जिंदा हूं

6:14 AM (एक घंटा पहले)

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने मांगे 200 अरब डॉलर, कांग्रेस की मंजूरी जरूरी

Posted by :- Kishor

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का रक्षा विभाग (पेंटागन) अतिरिक्त फंडिंग की बड़ी मांग लेकर सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, पेंटागन ने इस युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि की मांग की है. यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस को भेजा गया है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अमेरिकी कांग्रेस को लेना होगा, क्योंकि नए फंड को मंजूरी देना उसी के अधिकार क्षेत्र में आता है. इतनी बड़ी राशि की मांग पर कांग्रेस में सवाल उठना तय माना जा रहा है.

5:28 AM (2 घंटे पहले)

मिसाइल हमले से हुए नुकसान की मरम्मत में 5 साल तक का समय लग सकता है: कतर

Posted by :- Kishor

ईरान युद्ध के बीच कतर ने कहा है कि रास लाफान एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) संयंत्र पर ईरानी मिसाइल हमले से हुए नुकसान की मरम्मत करने में करीब 5 साल तक का समय लग सकता है. कतर एनर्जी ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले से दुनिया के सबसे अहम गैस निर्यात केंद्रों में से एक की गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं. कंपनी के मुताबिक, हमले के बाद एलएनजी निर्यात में करीब 17% की गिरावट आई है. इसकी वजह से कतर को हर साल लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

5:19 AM (2 घंटे पहले)

रजा पहलवी ने पांच लोगों की मौत की सजा को बताया शहादत

Posted by :- Kishor

पांच लोगों को मौत की सजा देने पर ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज, ताज़ा हिंसक कार्रवाई में, इस क्रूर शासन ने ईरान के पांच और बेटों की जान ले ली. सालेह मोहम्मदी, सईद दावूदी, मेहदी गासेमी, दानियाल केरामती और मोहसिन अज़ीमनिया अब उन ईरानी नायकों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.'
 

4:52 AM (3 घंटे पहले)

कतर ने खारिज किया ईरान का दावा

Posted by :- Kishor

कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने कहा कि क़तर ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है कि खाड़ी देश में गैस सुविधाओं पर किए गए हमले अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, ईरान लगातार यह दावा करता रहा है कि ये हमले क़तर और क्षेत्र के अन्य देशों में अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बनाते हैं. इन दावों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं और इन्हें किसी भी आधार पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.”

Advertisement
4:25 AM (3 घंटे पहले)

मिसाइल हमलों से LNG क्षमता 17% घटी: कतर

Posted by :- Kishor

कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमलों से देश की 17% एलएनजी क्षमता प्रभावित हुई है. इससे सालाना $20 बिलियन के राजस्व का नुकसान होगा और मरम्मत में 5 साल तक का समय लगेगा. कतर अब कई देशों को होने वाली आपूर्ति पर 'फोर्स मेज्योर' घोषित करेगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में संकट पैदा हो सकता है.

4:24 AM (3 घंटे पहले)

ईरान के खिलाफ एकजुट हुआ यूरोपीय संघ

Posted by :- Kishor

यूरोपीय परिषद  ने ईरान और क्षेत्रीय संघर्ष पर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बयान जारी किया है. ईयू नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद जारी इस बयान में ईरान द्वारा क्षेत्र के देशों पर किए गए अंधाधुंध सैन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई है. यूरोपीय परिषद ने प्रभावित देशों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए ऊर्जा और जल सुविधाओं जैसे नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमलों को तुरंत रोकने का आह्वान किया है.

4:21 AM (3 घंटे पहले)

UAE की बड़ी स्ट्राइक का दावा

Posted by :- Kishor

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत एक 'आतंकवादी नेटवर्क' को ध्वस्त करने का दावा किया है. यूएई के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह और ईरान द्वारा वित्तपोषित (Funded) और निर्देशित किया जा रहा था. 
 

Advertisement
Advertisement