scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War Live Updates: भीषण होता जा रहा है मिडिल ईस्ट में संघर्ष, ईरान ने सेंट्रल इजरायल पर दागी मिसाइल

aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अप्रैल 2026, 9:23 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच का संघर्ष अब विनाशकारी रूप ले चुका है. अमेरिकी सेना ने ईरान के हजारों सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा किया है. वहीं, तेहरान ने युद्धविराम की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने की बातें कही हैं.

Iran-Israel War. Iran-Israel War.

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते दिनों 34 दिनों से  भीषण युद्ध जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया है कि उनकी सेना ने अब तक ईरान के 12,300 से ज्यादा टारगेट पर सटीक हमले किए हैं. इन हमलों में ईरान के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स और हथियारों के भंडारण बंकरों को निशाना बनाया गया है.

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध की शुरुआत से अब तक आधुनिक लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों द्वारा 13,000 से अधिक उड़ानें भरी जा चुकी हैं, जिसमें ईरान के 155 से अधिक नौसैनिक जहाजों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया गया है. जमीनी हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. ईरान के इस्फहान प्रांत के हवाई अड्डे पर हमले की खबरें हैं, जबकि कुवैत ने पिछले 24 घंटों में अपनी सीमा में घुसे 3 क्रूज मिसाइलों और 15 ड्रोन को मार गिराया है.

साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में साफ कर दिया है कि अभी युद्ध नहीं रुकेगा, आने वाले 2 से 3 हफ्तों में वो ईरान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने वाले हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो ईरान के साथ कोई डील नहीं करेंगे. 

मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े सभी छोटे-बड़े अपडेट के लिए इस LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

9:23 AM (एक घंटा पहले)

Middle East Conflict: हम अपने हितों की रक्षा करेंगे, ट्रंप के स्पीच के बाद बोले मार्को रुबियो

Posted by :- Nitin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप ने दुनिया के सामने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट कर दिया. उनके शब्दों ने ये मैसेज दिया है कि अमेरिका अपने नागरिकों और हितों की रक्षा करेगा. 

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने आज रात एक शानदार भाषण दिया. उन्होंने ईरान में हमारे उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से बताया है, जिसमें उनके हथियार कारखानों को नष्ट करना 
उनकी नौसेना को नष्ट करना, उनकी एयरफोर्स को नष्ट करना, उनको परमाणु शक्ति न बनने देना शामिल है. रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति के नेतृत्व से दुनिया को ये संदेश मिलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने लोगों और हितों की रक्षा करेगा और शक्ति के बल पर शांति बनाए रखेगा.

8:04 AM (2 घंटे पहले)

'ऑपरेशन अच्छा चल रहा, 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा कदम उठाएंगे', ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें

Posted by :- Nitin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपने संबोधन में बड़ा दावा किया कि अमेरिका ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है और उसके अधिकांश सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है, मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर कर दी गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को भारी नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सीजफायर की मांग की है, जबकि अमेरिका अभियान को जल्द खत्म करने की तैयारी में है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

8:03 AM (2 घंटे पहले)

वॉर या नो-वॉर... 20 मिनट के संबोधन में ईरान और होर्मुज पर क्या मैसेज दे गए ट्रंप?

Posted by :- Nitin

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर बयान अपने आप में एक नई रणनीति का संकेत बन रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 मिनट के अपने संबोधन में जो कहा, उसने इस सवाल को और गहरा कर दिया है कि क्या जंग खत्म होने वाली है या अब और तेज होने वाली है? यहां पढ़ें पूरी खबर...

7:52 AM (2 घंटे पहले)

'ईरान से कोई डील नहीं, उसे परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे', राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान

Posted by :- Nitin

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम बीस मिनट का संबोधन दिया. ट्रंप जिन्होंने बार-बार यह धमकी दी है कि अगर ईरान शिपिंग के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से नहीं खोलता है, तो वह ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला करेंगे, आज संबोधन में बोले कि अमेरिका को इस होर्मुज़ मार्ग से तेल की ज़रूरत नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
7:50 AM (2 घंटे पहले)

Middle East War: मिडिल ईस्ट में नरसंहार, ईरान-इजरायल वॉर पर नॉर्थ कोरिया का रिएक्शन

Posted by :- Nitin

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर पर नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए ऐसा नरसंहार हो रहा है जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए मानवता के विरुद्ध अपराधों के समान ही जघन्य है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने केसीएनए (KCNA) के हवाले से यह जानकारी दी.

7:44 AM (2 घंटे पहले)

ईरान ने सेंट्रल इजरायल में दागी मिसाइल, बजने लगे सायरन

Posted by :- Nitin

ईरान ने सेंट्रल इजरायल को निशाना बनाते हुए भीषण हमला किया है. आईडीएफ ने बताया कि ईरान ने उत्तरी इजरायल पर एक और बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जिससे पूरे इलाके में सायरन बजने लगे.

Advertisement
Advertisement