scorecardresearch
 

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, इटली की पीएम ने शेयर किया वीडियो

इटली दौरे में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया टॉफी (Photo: Screengrab)
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया टॉफी (Photo: Screengrab)

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Thank you for the gift.”

मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने कहा, "सुना मोदी जी अभी किसी को टॉफी देने गए. पारले मेलोडी हंसने वाली बात नहीं है. हमें भी शुरू में लगता था मज़ाक हो रहा है, लेकिन यह सच में हो रहा है. मेलोडी टॉफी का नाम है."

Advertisement

'रोम में काशी की झलक...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रोम में काशी की एक झलक' साझा की, जिसमें उन्होंने इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी और भारतीय विरासत के साथ उनके लंबे जुड़ाव को खास तौर पर दिखाया. पीएम मोदी ने बताया कि रोम में अपनी मुलाकात के दौरान टोमासेटी ने वाराणसी पर बनी अपनी कलाकृतियां उन्हें भेंट कीं. उनके समर्पण की तारीफ करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति इस कलाकार का 'जुनून चार दशकों से भी ज़्यादा पुराना है.' 

उन्होंने आगे कहा कि टोमासेटी ने 1980 के दशक में वैदिक संस्कृति पर आधारित किताबों के लिए चित्रकार के तौर पर काम शुरू किया था और बाद में 2008 से 2013 के बीच महाभारत को दर्शाने वाली 23 बड़ी पेंटिंग्स बनाईं.

3 साल पुराना हेशटैग #Melodi हुआ ‘चॉकलेटी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले तीन साल में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जहां-जहां मुलाकात की, सोशल मीडिया पर #Melodi हेशटैग के साथ पोस्ट शेयर की. इस बार सरप्राइज की बारी पीएम मोदी की थी. स्कैंडिनेवियाई देशों के दौरे से लौटते हुए मोदी इटली में रुके. वहां उन्होंने पीएम मेलोनी को पार्ले की मेलोडी चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट किया. ये उस हेशटैग को सेलिब्रेट करने के लिए था, जो पिछले कुछ अर्से से इटली-भारत के मजबूत होते रिश्ते का प्रतीक बन गया है. परंपरा निभाते हुए मेलोनी ने मोदी से मिले इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल है.

Advertisement

COP28 के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने हैशटैग के साथ पोस्ट किया. 

G20 के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मेलोनी ने इसी हैशटैग के साथ पोस्ट किया था.

 

जॉर्जिया मेलोनी कई बार हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं. 

बाली में हुई थी पहली मुलाकात

जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुए G20 शिखर सम्मेलन से मानी जाती है. मेलोनी थोड़े दिन पहले ही इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं. दोनों नेताओं की पहली मुलाकात में यह साफ हो गया था कि भारत और इटली नए दौर की शुरुआत करना चाहते हैं. इसी बैठक में ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और इटैलियन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की भारत में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी.

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement