scorecardresearch
 

PAK PM शहबाज की मोजतबा को बधाई चिट्ठी- अली खामेनेई को बताया शहीद, मुस्लिम उम्माह की दी दुहाई

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को आखिरीकार बधाई दी है. शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनके पिता की शहादत का उन्हें गहरा दुख है. पाक पीएम ने मोजतबा को नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए बधाई भी दी है और उनके अच्छे सेहत की कामना की है.

Advertisement
X
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Photo: ITG)
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Photo: ITG)

पाकिस्तान ने अमेरिकी और इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत को शहादत बताया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मोजतबा खामेनेई के ईरान के सर्वोच्च नेता बनने के लगभग 24 घंटे बाद उन्हें बधाई संदेश भेजा है. पाकिस्तान के संदेश में मुस्लिम उम्माह का जिक्र है और उसने ईरान को शांति और स्थिरता की ओर ले जाने में ईरान को मदद करने की बात कही है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को एक लेटर भेजा है. इसमें उनके पिता की मौत पर दुख जताया गया है, और उन्हें नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए बधाई भी दी है. 

ईरान के सरकारी टीवी ने सोमवार को बताया कि मरहूम सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को 88 सदस्यों वाली एक्सपर्ट्स की असेंबली ने उनका उत्तराधिकारी बनाया है. यह असेंबली नए सुप्रीम लीडर को चुनने के लिए जिम्मेदार है. मोजतबा के पिता अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली सेनाओं के हमले में मारे गए थे. 

मुस्लिम उम्माह की दुहाई, खामेनेई को बताया शहीद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि, "ईरान के भाईचारे वाले लोगों और पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए इस खास मौके पर पाकिस्तान के लोगों की गहरी संवेदना और दुआएं उनके साथ है."

Advertisement

पाकिस्तान PMO से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज ने मोजतबा को सुप्रीम लीडर के तौर पर उनके अपॉइंटमेंट पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह अपने देश को 'शांति, स्थिरता और खुशहाली' की ओर ले जाएंगे.

PM शहबाज ने सुप्रीम लीडर की मौत को शहादत बताया. हालांकि उन्होंने अली खामेनेई की मौत के लिए किसी देश का नाम नहीं लिया. शहबाज ने कहा, "पूर्व सुप्रीम लीडर की शहादत से पाकिस्तान के लोग बहुत दुखी हैं, जो इस मुश्किल समय में ईरान के लीडरशिप और लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं."

प्रधानमंत्री शहबाज ने पाकिस्तान और ईरान के आपसी रिश्तों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ये रिश्ता 'साझे विश्वास, इतिहास, संस्कृति और भाषा पर आधारित है.'

शहबाज शरीफ ने ईरान के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ मिलकर काम करते रहेंगे. 

PM शहबाज ने ईरानी नेता को लिखी चिट्ठी में उनकी 'अच्छी सेहत, भलाई और कामयाबी' की दुआ की. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement