scorecardresearch
 

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने किया कैबिनेट विस्तार, दो नए मंत्रियों की नियुक्ति

नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कैबिनेट विस्तार करते हुए दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है. रामजी यादव को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और गौरी कुमारी यादव को उद्योग, वाणिज्य व आपूर्ति मंत्रालय सौंपा गया है. दोनों सांसदों को शामिल कर सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने की कोशिश की है. इससे पहले उद्योग मंत्रालय खुद प्रधानमंत्री के पास था.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रिमंडल में दो नई नियुक्तियां हुई हैं. (File Photo: PTI)
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रिमंडल में दो नई नियुक्तियां हुई हैं. (File Photo: PTI)

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने जा रहे हैं. दो मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधानमंत्री शाह ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है.

नेपाल के राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सिफारिश पर मंत्रिमंडल में दो नई नियुक्तियां हुई हैं. इनमें रामजी यादव और गौरी यादव का नाम शामिल है.

इनमें रामजी यादव को श्रम व रोजगार मंत्रालय और गौरी यादव को उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी देने की बात जानकारी दी गई है. नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज शुक्रवार को ही राष्ट्रपति भवन में कराए जाने की तैयारी है.

इससे पहले उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानमंत्री शाह संभाल रहे थे. रामजी यादव सप्तरी क्षेत्र नंबर 2 से निर्वाचित सांसद हैं, जबकि गौरी कुमारी यादव महोत्तरी क्षेत्र नंबर 4 से निर्वाचित सांसद हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी खुद प्रधानमंत्री शाह के पास थी. ऐसे में इस विभाग को अलग मंत्री को सौंपना सरकार के भीतर कार्य विभाजन को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Advertisement

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार सरकार की रणनीतिक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है. आने वाले समय में इन नियुक्तियों का असर सरकार की नीतियों और फैसलों में भी देखने को मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement