scorecardresearch
 

जब किम जोंग उन की बेटी ने चलाया टैंक, नॉर्थ कोरिया के सैन्य अभ्यास का फोटो वायरल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा युद्धाभ्यास किया. इस युद्धाभ्यास में किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी ने भी भाग लिया. इस दौरान उन्हें एक टैंक चलाते हुए देखा गया है.

Advertisement
X
किम जोंग उन की बेटी चलाया टैंक. (File photo: ITG)
किम जोंग उन की बेटी चलाया टैंक. (File photo: ITG)

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बेटी ने पिता की देखरेख में आर्मी ट्रेनिंग के दौरान टैंक चलाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद ये अटकलें फिर से तेज हो गई हैं कि किम जोंग अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं.

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि किम ने एक दिन पहले टैंक यूनिट्स और पैदल सेना के सैनिकों को शामिल करते हुए एक आक्रामक सामरिक अभ्यास (ऑफेंसिव टेक्टिकल ड्रील) का निरीक्षण किया और युद्ध की तैयारियों को पूरा करने का आह्वान किया.

सरकारी मीडिया द्वारा जारी किए गए वीडियो और तस्वीरों में किम की बेटी को एक चलते हुए, जैतून के हरे रंग के टैंक के ड्राइवर के हैच से अपना सिर बाहर निकालते हुए दिखाया गया, जबकि उसके मुस्कुराते हुए पिता तीन सैनिकों के साथ ऊपर बैठे थे. तस्वीरों में स्पष्ट है कि किम की बेटी टैंक को नियंत्रित कर रही थी, जिसे विशेषज्ञों ने एक प्रतीकात्मक गतिविधि करार दिया है.


दक्षिण कोरिया के 'कोरिया डिफेंस नेटवर्क' के विशेषज्ञ ली इलू ने बताया कि आधुनिक टैंकों को समतल जमीन पर कम गति में चलाना तकनीकी रूप से बहुत जटिल नहीं है.

उनके अनुसार, ये अभ्यास संभवतः एक फोटोशूट का हिस्सा था, जहां लड़की ने केवल सीधी रेखा में धीमी गति से टैंक चलाया. हालांकि, इस उम्र में इस तरह के भारी युद्धक वाहन को संभालना उत्तर कोरियाई सत्ता के पदानुक्रम में उनके बढ़ते कद और पिता के साथ उनकी नजदीकी को दिखाता है.

खबरों के मुताबिक, किम जू ऐ की उम्र लगभग 13 साल है. उसे साल 2022 के अंत से अपने पिता से साथ कई हाई-प्रोफाइल सैन्य और अन्य कार्यक्रमों में देखा जा चुका है. उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने उसे किम जोंग उन की सबसे प्रिय या सम्मानित संतान बताया है. हाल के दिनों में उन्हें एक हथियार कारखाने में पिस्तौल चलाते और रॉकेट लॉन्च सिस्टम के परीक्षण को देखते हुए भी पाया गया है.

दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसी का मानना है कि किम जोंग उन उन्हें अपना वारिस घोषित करने के करीब हैं, हालांकि, कुछ विशेषज्ञ पितृसत्तात्मक समाज और किम की कम उम्र का हवाला देकर इससे असहमत हैं.

Advertisement

अमेरिका-दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास

उत्तर कोरिया का ये टैंक अभ्यास ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. उत्तर कोरिया इन अभ्यासों को अपने ऊपर हमले के रिहर्सल के रूप में देखता है और जवाब में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है.

किम जोंग उन ने इस मौके पर अपनी सेना को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने और युद्ध की क्षमताओं को बढ़ाने का निर्देश दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement