scorecardresearch
 

इस्फहान एयरपोर्ट पर इजरायल की भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान के F-14 लड़ाकू विमान तबाह

इजरायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर कई F-14 लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट करने का दावा किया है. IDF के अनुसार यह कार्रवाई तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर दो दिन पहले किए गए हमले के बाद की गई है.

Advertisement
X
तेहरान के बाद इजरायल के निशाने पर इस्फहान है (Photo- Agency)
तेहरान के बाद इजरायल के निशाने पर इस्फहान है (Photo- Agency)

मिडिल-ईस्ट के युद्ध क्षेत्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. इजरायली वायुसेना (IAF) ने शनिवार को ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट (Isfahan Airport) पर जबरदस्त हवाई हमला किया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने इस स्ट्राइक में ईरानी वायुसेना के F-14 फाइटर जेट्स को उनके ठिकानों पर ही तबाह कर दिया गया है.

IDF के अनुसार, शनिवार को किए गए इन व्यापक हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य बुनियादी ढांचे को तहस-नहस करना था. इस दौरान न केवल लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया गया, बल्कि इजरायली विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया गया.

यह कार्रवाई शुक्रवार को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर की गई उस स्ट्राइक के बाद हुई है, जिसमें 'कुद्स फोर्स' के 16 विमानों को नष्ट करने का दावा किया गया था. इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह पूरे ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता (Aerial Superiority) बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को और विस्तार देगा.

यह भी पढ़ें: 'किसी को भी एक इंच जमीन नहीं, दुश्मन ईरान को...' राष्ट्रपति पेजेश्कियान का US-इजरायल को सख्त संदेश
आपको बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध का आज 9वां दिन है. यह जंग अब सीधे Energy War में तब्दील हो चुकी है. आज तड़के ही अमेरिकी-इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के तेहरान में कई प्रमुख तेल डिपो को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है. हमले इतने जबरदस्त थे कि कई किलोमीटर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी और दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आया. 

Advertisement

इतना ही नहीं इजरायल की कार्रवाई के जवाब में ईरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक साथ 5 देशों पर जवाबी हमले किए हैं. इस हमले की जद में इजराइल के साथ-साथ कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी आए हैं. वहीं ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि कि उसके पास लगातार 6 महीने तक युद्ध लड़के की क्षमता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement