scorecardresearch
 

बमबारी के बीच 'बेखौफ' दिखे राष्ट्रपति पेजेश्कियान... तेहरान की सड़कों पर लोगों संग खिंचवाई सेल्फी

वीडियो में दिख रही इमारतों, सड़क की बनावट और दुकानों के आधार पर इसकी लोकेशन तेहरान की ही बताई है. हालांकि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की सटीक तारीख स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी, लेकिन ईरानी मीडिया और अन्य सत्यापित वीडियो के अनुसार 13 मार्च को तेहरान में सरकार समर्थक रैली आयोजित हुई थी.

Advertisement
X
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का वीडियो वायरल हुआ है. (Photo- Social Media)
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का वीडियो वायरल हुआ है. (Photo- Social Media)

ईरान और US-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के बीच तेहरान से एक बेहद महत्वपूर्ण वीडियो सामने आया है. शुक्रवार को अल-कुद्स दिवस के अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान की सड़कों पर निकलकर आम नागरिकों से मुलाकात की. राष्ट्रपति की यह सार्वजनिक उपस्थिति उस समय हुई है जब इजरायली सेना ने तेहरान के विभिन्न हिस्सों में हवाई हमले शुरू करने का दावा किया है.

वीडियो में राष्ट्रपति पेजेश्कियान सड़क पर चलते हुए नागरिकों से हाथ मिलाते, उनसे बातचीत करते और सेल्फी खिंचवाते नजर आए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वीडियो में दिख रही इमारतों, सड़क की बनावट और दुकानों के आधार पर इसकी लोकेशन तेहरान की ही बताई है. हालांकि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की सटीक तारीख स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी, लेकिन ईरानी मीडिया और अन्य सत्यापित वीडियो के अनुसार 13 मार्च को तेहरान में सरकार समर्थक रैली आयोजित हुई थी.

यह रैली अल-कुद्स (यरुशलम) डे के समर्थन में आयोजित की गई थी, जो फिलिस्तीनियों के समर्थन और इजरायल के कब्जे वाले क्षेत्रों के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए ईरान में हर साल मनाया जाता है. इस दिन देश के कई शहरों में प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जाती हैं.

ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार, तेहरान में आयोजित एक रैली के पास हुए हवाई हमले में एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग फिलिस्तीन के समर्थन में जुटे हुए थे.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी इस रैली में शामिल हुए. इसे इजरायल के खिलाफ ईरान की ओर से एक प्रतीकात्मक और राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान में कई स्थानों पर हमले किए हैं. हालांकि इन हमलों के बारे में स्वतंत्र रूप से पूरी जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement