scorecardresearch
 

जर्मन तानाशाह हिटलर के पूर्व बॉडीगार्ड की मौत

जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर के एक पूर्व बॉडीगार्ड की जर्मनी में 96 साल की उम्र में मौत हो गई है. ये हिटलर की मौत के अंतिम क्षणों के गवाह रह चुके हैं.

Advertisement
X
भावपूर्ण मुद्रा में हिटलर
भावपूर्ण मुद्रा में हिटलर

जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर के एक पूर्व बॉडीगार्ड की जर्मनी में 96 साल की उम्र में मौत हो गई है. ये हिटलर की मौत के अंतिम क्षणों के गवाह रह चुके हैं.

रोखुस मिश ही वह आखिरी शख्‍स थे, जो हिटलर की मौत से पहले बर्लिन में उनके बंकर में मौजूद लोगों में से अब तक जीवित थे. रोखुस बंकर में टेलीफोन से जुड़े काम संभालते थे.

खास बात यह है कि रोखुस ने उस अस्‍पताल में दम तोड़ा, जो जर्मनी के तानाशाह की मौत वाले बंकर से महज दो मील की दूरी पर है. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे.

रोखुस को 20 साल की अवस्‍था में हिटलर का बॉडीगार्ड नियुक्‍त किया गया था. द्वितीय विश्‍वयुद्ध के दौरान अधिकतर समय उन्‍होंने ही हिटलर की भरपूर सेवा की थी.

Advertisement
Advertisement