scorecardresearch
 

'मैं एपस्टीन से कभी नहीं मिली', हिलेरी क्लिंटन का दावा, कहा- ट्रंप की गवाही जरूरी

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने कहा कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की और उसके अपराधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके पास एपस्टीन या उसके सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने कभी एपस्टीन के प्लेन, द्वीप, घर या दफ्तर का दौरा नहीं किया.

Advertisement
X
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी हाउस कमेटी के सामने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की. (File Photo: Reuters)
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी हाउस कमेटी के सामने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की. (File Photo: Reuters)

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को अमेरिकी हाउस के सांसदों को बताया कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की और उसके अपराधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. हिलेरी ने यह बयान उस सुनवाई के दौरान दिया, जो रिपब्लिकन नेतृत्व वाली हाउस कमेटी की ओर से सेक्स-ट्रैफिकिंग स्कैंडल और एपस्टीन के प्रभावशाली सहयोगियों की जांच कर रही है.

'मेरे पास एपस्टीन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है'

हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने उस समय पेश हुईं, जब एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क के प्रमुख लोगों की गवाही को लेकर महीनों से राजनीतिक बहस चल रही थी. उनके पति, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अलग से गवाही देंगे. चैपक्वा, न्यूयॉर्क में अपने बयान में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने पहले ही बताया था कि उनके पास एपस्टीन या उसके सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने कहा, 'कमेटी ने मुझे समन इसलिए भेजा क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेरे पास जेफरी एपस्टीन और घिस्लेन मैक्सवेल की आपराधिक गतिविधियों की जांच से जुड़ी जानकारी है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.'

'मैंने कभी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने कभी एपस्टीन से मुलाकात की हो. मैंने उसके प्लेन में कभी यात्रा नहीं की और न ही उसके द्वीप, घर या दफ्तर का दौरा किया. इसके अलावा मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है.' उन्होंने कमेटी के रिपब्लिकन बहुमत पर हमला करते हुए कहा कि इस जांच का इस्तेमाल इसीलिए किया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एपस्टीन से संबंधों पर ध्यान न जाए.

ट्रंप और अन्य अधिकारियों की गवाही की मांग

हिलेरी ने सांसदों से ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गवाही सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना था कि जांच में ट्रंप से सीधे उनके एपस्टीन से संबंधों के बारे में पूछा जाना चाहिए और मामले से संबंधित फाइलें पूरी तरह से जारी की जानी चाहिए, जिसमें पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. उन्होंने ट्रंप के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी का भी नाम लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement