scorecardresearch
 

कनाडा में भी है एक 'दिल्ली', जिसे कहा जाता है Heart of Tobacco Country

जब हम “दिल्ली” नाम सुनते हैं तो दिमाग भारत की राजधानी की तरफ जाता है, लेकिन कनाडा के ओंटारियो में भी एक छोटा सा कस्बा है जिसका नाम Delhi है.

Advertisement
X
Delhi in Canada
Delhi in Canada

कनाडा के ओंटारियो में एक छोटा सा कस्बा है-Delhi. इसकी शुरुआत 1800 के दशक की शुरुआत में हुई थी. करीब 1812 के आसपास Frederick Sovereen नाम के व्यक्ति यहां बसने आए थे. उन्होंने इस इलाके में बसना शुरू किया और धीरे-धीरे यहां एक छोटा सा समुदाय विकसित होने लगा.

शुरुआत में इस जगह को “Sovereen’s Corners” कहा जाता था, क्योंकि यह उसी परिवार के आसपास बसा था. बाद में इसका नाम बदलकर Fredericksburg रखा गया.

1870 के दशक में जब यहां रेलवे पहुंची, तो इस इलाके का विकास तेज हो गया. व्यापार बढ़ा, लोग दूर-दूर से आने लगे. फिर खेती और छोटे उद्योगों को फायदा हुआ. रेलवे ने Delhi को एक छोटे गांव से विकसित कस्बे में बदल दिया.

1900 के बाद Delhi, Ontario की सबसे बड़ी पहचान बनी तंबाकू खेती. यह इलाका तंबाकू की खेती के लिए बहुत उपयुक्त था, इसलिए धीरे-धीरे यहां बड़े-बड़े तंबाकू फार्म बने, किसानों ने बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया फिर पूरा क्षेत्र तंबाकू उद्योग पर निर्भर हो गया

इसी वजह से Delhi को बाद में “Heart of Tobacco Country” कहा जाने लगा. यहां का tobacco auction hall किसानों और खरीदारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान था, जहां फसल की खरीद-बिक्री होती थी.

Advertisement

आज यह कस्बा पहले जैसा तंबाकू केंद्र नहीं रहा क्योंकि समय के साथ तंबाकू उद्योग कम हो गया. अब यहां खेती अभी भी मुख्य व्यवसाय है, छोटे व्यवसाय और स्थानीय उद्योग चलते हैं, कई जगहों पर पुरानी इतिहास की झलक मिलती है. अब यह एक शांत और ग्रामीण समुदाय बन चुका है.

हालांकि इस जगह का भारत की दिल्ली से कोई जुड़ाव नहीं है. 1850 के दशक में जब यहां पोस्ट ऑफिस स्थापित हुआ, तब इसका नाम बदलकर दिल्ली रख दिया गया. माना जाता है कि उस समय कई जगहों के नाम दूर-दराज़ के शहरों (जैसे भारत की Delhi) से प्रेरित होकर रखे जाते थे, ताकि नाम अलग और आकर्षक लगे.

इतिहासकारों के अनुसार उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का प्रभाव बहुत ज्यादा था. भारत की Delhi उस समय एक प्रसिद्ध और पहचाना जाने वाला नाम था इसलिए नए बसे शहरों में ऐसे विदेशी नाम रख दिए जाते थे.

Delhi, Ontario का नाम सीधे भारत की दिल्ली से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन यह उस दौर की परंपरा का हिस्सा है जिसमें ब्रिटिश प्रभाव के कारण कई पश्चिमी इलाकों में भारतीय और अन्य विदेशी शहरों के नाम अपनाए जाते थे. कनाडा में न सिर्फ दिल्ली बल्कि लखनऊ और लंदन जैसे कई अलग-अलग देशों के शहरों के नाम भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement