scorecardresearch
 

कतर के रेस्‍तरां में विस्फोट, 12 की मौत

कतर की राजधानी दोहा में एक पेट्रोल स्टेशन के पास स्थित एक रेस्‍तरां में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

Advertisement
X

कतर की राजधानी दोहा में एक पेट्रोल स्टेशन के पास स्थित एक रेस्‍तरां में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

बीबीसी के मुताबिक कतर पुलिसबल के प्रमुख मेज जे सादा अल खुलैफी ने बतया कि मारे गए सभी लोग एशियाई और अरबी थे. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि एक तुर्की रेस्‍तरां के ऊपर बने प्राकृतिक गैस का टैंक फटने से विस्फोट हुआ.

दुर्घटना सुबह दस बजे के (जीएमटी 7 बजे) के बाद मशहूर लैँडमार्क मॉल और पेट्रोल स्टेशन के पास हुई. विस्फोट से इस्‍तांबुल रेस्‍तरां का कुछ हिस्सा गिर गया.

हालांकि अधिकारी विस्फोट को दुर्घटना बता रहे हैं, लेकिन यह अस्पष्ट है कि टैंक में आग कैसे लगी. दोहा में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि हमें हताहतों के बीच किसी भारतीय के होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

कतर में लगभग 600,000 प्रवासी भारतीय रहते हैं.

Advertisement
Advertisement