scorecardresearch
 

अफगान सेना पाकिस्तान पर करेगी चढ़ाई? तालिबान प्रवक्ता ने एयरस्ट्राइक के बदले को लेकर दिया सख्त मैसेज

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की कड़वाहट अब खुलकर सामने आने लगी. पाक ने एयरस्ट्राइक किया तो अफगान ने साफ कर दिया है कि वह इसका सख्त जवाब देगा. तालिबानी प्रवक्ता ने एयरस्ट्राइक के बदले को लेकर इस्लामाबाद को सख्त मैसेज दे दिया है.

Advertisement
X
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को मिलेगा जवाब (Photo: AP)
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को मिलेगा जवाब (Photo: AP)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल में ही पाक की ओर से अफ़ग़ान के सीमावर्ती इलाकों में जबरदस्त एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें कई लोगों जान चली गई. इस स्ट्राइक को लेकर काबुल और इस्लामाबाद के बीच खींचतान तेजी से बढ़ रही है. इस्लामाबाद को डर है कि काबूल कभी भी प्रहार करेगा. इन सब के बीच अफगानिस्तान ने साफ़ कर दिया है कि उसका अगला कदम क्या होने जा रहा है.

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि काबुल इस्लामाबाद के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करेगा - राजनीतिक या सुरक्षा-सैन्य? तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी प्रतिक्रिया "स्वाभाविक रूप से" सैन्य होगी.

मुजाहिद ने यह भी कहा कि इस जवाब की विस्तृत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, लेकिन पाकिस्तान को उसके "शर्मनाक काम" का जवाब जरूर मिलेगा. उनका यह बयान काबुल की ओर से एक कड़े रुख को दर्शाता है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा और सैन्य स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'एयरस्ट्राइक का जरूर लेंगे बदला', 19 मौतों से बौखलाए अफगानिस्तान की PAK को चेतावनी

Advertisement

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक को अफगानिस्तान में सुरक्षात्मक और राजनीतिक अस्थिरता को और बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है. इस्लामिक अमीरात के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला उनके क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है, जिसके जवाब में वे मजबूती से खड़े हैं. ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध और अधिक कॉम्पलेक्स हो सकते हैं.

बता दें कि पाक ने 21-22 फरवरी की रात को अफ़ग़ान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों पर हवाई हमले किए, जिसमें क़रीब 19 नागरिक मारे गए. पाक का दावा है कि उसके एयरस्ट्राइक से 70 से अधिक आतंकवादी मारे गए. वहीं, अफ़ग़ान का दावा है कि आम नागरिकों को टार्गेट किया गया. 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस विवाद के सैन्य पहलुओं पर ध्यान देने से द्विपक्षीय वार्ता और शांति प्रयासों में बाधा आ सकती है. फिलहाल, काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव के संकेत साफ़ हैं और आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement