scorecardresearch
 

मां की आखिरी इच्छा पूरी करना पड़ा भारी, बेटा अंग बेचने के आरोप में हुआ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की इच्छा अनुसार उनकी कॉर्निया डोनेट कराने वाले शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता को अंग बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. तीन दिन जेल में रहने के बाद कोर्ट में दस्तावेज पेश करने पर उन्हें जमानत मिल गई. घटना के बाद सामाजिक स्तर पर भी आंख दान को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
X
तीन दिनों बाद मिली जमानत. (Photo: Representational)
तीन दिनों बाद मिली जमानत. (Photo: Representational)

पश्चिम बंगाल में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करने वाले एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता को अंग बेचने के आरोप में तीन दिन जेल में रहना पड़ा. बाद में कोर्ट में सही दस्तावेज पेश किए जाने के बाद उन्हें जमानत मिल गई.

जानकारी के अनुसार अमीर चंद शेख ने अपनी मां राबेया शेख की मौत के बाद उनकी कॉर्निया सरकारी अस्पताल को दान कर दी थी. बताया गया कि उनकी मां ने जीवित रहते हुए अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी. हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी कि वह अपनी मां के शरीर के अंग बेच रहे हैं. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों, जिनमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अंग बेचने का आरोप

बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को उनकी मां का निधन हुआ था. बाद में उन्होंने उनकी इच्छा के अनुसार कॉर्निया दान कराया. जब यह मामला कोर्ट में पहुंचा तो अमीर चंद शेख ने सरकारी अस्पताल को कॉर्निया दान से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश किए. इसके बाद कृष्णानगर कोर्ट ने सभी आरोपियों को 2000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी.

Advertisement

कॉर्निया डोनेट करने वाले शिक्षक को लगा अंग बेचने का आरोप

जेल से बाहर आने के बाद अमीर चंद शेख ने कहा कि उन्होंने अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी की है. उन्होंने बताया कि उनकी मां भले ही पढ़ी-लिखी नहीं थीं, लेकिन जब वह मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं, तब उन्होंने आंख दान से जुड़े पोस्टर देखे थे. इसके बाद उन्होंने अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी.

अमीर चंद शेख ने कहा कि वह खुद सामाजिक कार्य से जुड़े हैं और उन्हें अपनी मां के फैसले पर गर्व है. वहीं उनकी पत्नी ने जमानत मिलने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ जो हुआ उसके लिए उन्हें न्याय चाहिए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement