यूपी के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों के साथ-साथ पुलिस स्टेशन में भी बारिश का पानी घुस गया है.. प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में भी पानी भर गया और पुलिसकर्मी जूते उतार कर टहलते नज़र आए वहीं रात को हुई बारिश के चलते लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है जिसके चलते लोग परेशान हैं..