लखनऊ में 12वीं कक्षा का एक छात्र एक कार से छह लोगों को कुचल गया. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और छह साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी छात्र फेयरवेल से गर्लफ्रेंड संग लौट रहा था. इस घटना के बाद छात्र फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से स्विफ्ट कार बरामद कर आरोपी को खोज रही है.