लखनऊ में राशन कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया है. कोटेदारों की मुख्य मांग यह है कि एक कुंटल राशन पर मिलने वाला कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाए, जैसा कि अन्य राज्यों में मिल रहा है. वे बताते हैं कि वे दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक कमीशन नहीं मिलता. कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे और राशन वितरण बंद करने जैसे कड़े कदम उठाएंगे.