यूपी विधानसभा के बाहर कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है. मनरेगा, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेसी नेता अपने विरोध को प्रकट कर रहे हैं. इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है लेकिन इसके बावजूद नेता प्रदर्शन लगातार जारी रखे हुए हैं.