scorecardresearch
 

अब एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता: लखनऊ अमौसी हवाईअड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे' शुरू, चाय, पानी और नाश्ता बेहद किफायती

Lucknow Airport Udaan Yatri Cafe: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने 'उड़ान यात्री कैफे' का ई-उद्घाटन किया है, जहां अब यात्रियों को महज 10 रुपये में नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे.

Advertisement
X
लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर खुला खास कैफे.(Photo:ITG)
लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर खुला खास कैफे.(Photo:ITG)

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया. टर्मिनल-3 के चेक-इन होल में स्थित इस कैफे से यात्रियों को मात्र 10 रुपये में स्नैक्स और पेय पदार्थ मिलेंगे. यह पहल सरकार के विमानन क्षेत्र में किफायत बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

इस अवसर पर बोलते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा “आज उड़ान यात्री कैफे के उद्घाटन के साथ हम यात्रियों के रोज़मर्रा के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं. उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की हमारी सोच को दिखाता है. 

किफायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों जैसी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराकर यह पहल यात्रियों की बुनियादी जरूरत को पूरा करती है. हमें भरोसा है कि उड़ान यात्री कैफे हर यात्री को सुविधा और किफायत देगा.”

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, ''चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है. यह

Advertisement

पहल यात्रियों के लिए हवाईअड्डे पर उपलब्ध सेवाओं को और अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. उड़ान यात्री कैफे के शुरुआत के साथ, यात्री अब उन कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले अल्प आहार का आनंद ले सकते हैं जो उड़ान को और अधिक किफायती बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप हैं.” 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement