scorecardresearch
 

आपत्तिजनक हालत में 4 लड़के और 5 लड़कियां मिलीं, मथुरा में ढाबे पर चल रहा था रैकेट

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे किनारे ढाबे पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में पांच युवतियों और चार ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को पहले से सूचना थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. जांच में सामने आया कि ढाबे की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

Advertisement
X
हाईवे किनारे स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर छापे मारे गए. Photo ITG
हाईवे किनारे स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर छापे मारे गए. Photo ITG

मथुरा के थाना छाता कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने दौताना के पास हाईवे किनारे स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर छापा मारकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया. कार्रवाई के दौरान पांच युवतियों और चार ग्राहकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. 

पुलिस को इस रैकेट के बारे में पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा. जांच में सामने आया कि ढाबे की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अनैतिक कार्य चलाया जा रहा था. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग ग्राहक बनकर वहां पहुंचे थे. पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे किनारे स्थित अन्य ढाबों और होटलों के संचालकों में भी खलबली मच गई है.

ढाबों और होटलों में चल रहा धंधा
स्थानीय लोगों का कहना है कि मथुरा में हाईवे के आसपास बने कई ढाबों और होटलों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं. हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब ऐसे अवैध धंधों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement