scorecardresearch
 

बच्चों से भरी स्कूल वैन छज्जे से टकराई, गुस्साए वकील ने ड्राइवर को मार डाला

संभल में एक वकील ने स्कूल वैन चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वैन चालक की मौत से गांव में दहशत का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपी फरार हैं. पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
X
जांच करती पुलिस.
जांच करती पुलिस.

उत्तर प्रदेश के संभल में एक वकील ने स्कूल वैन चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वैन चालक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में कोहराम मचा है. 

मामला सैदपुर गांव का है. यहां के रहने वाले वैन चालक अमर सिंह जुगाड़ वाल वैन लेक बच्चे के स्कुल छोड़ने जा रहा था. इस दौरान वैन बुद्ध नगर खंडवा गांव होते हुए निकल रही थी. रास्ते में पेशे से बकील मनोज तिवारी का घर पड़ा, जिसके मकान से छज्जा निकला था और वैन उससे ही टकरा गई. यह देख वकील और उसके दो भाई विशाल तिवारी और विकास तिवारी आग बबूला हो गए.

वकील ने दो भाइयो के साथ मिलकर की हत्या

मृतक के परिवार का आरोप है कि स्कूली वैन छज्जे से टकराने पर वकील और उसके दोनों भाइयो ने मिलकर अमर सिंह को इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में अमर को निजी हॉस्पिटल ले गए. मगर, तब तक अमर सिंह की मौत हो गई थी. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

Advertisement

मामले में पुलिस ने कही ये बात

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. मामले में दो आरोपी फरार हैं. पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement