scorecardresearch
 

यूपी: QR कोड से वसूले 3 लाख, फिर हर महीने 1 लाख की मांग, राज्य कर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहारनपुर में राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार को विजिलेंस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. आरोपी पर स्क्रैप कारोबारी से क्यूआर कोड के जरिए तीन लाख रुपये वसूलने और हर महीने एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है. मेरठ विजिलेंस यूनिट ने कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
राज्य कर अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार (Photo: Santosh Sharma/ITG)
राज्य कर अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार (Photo: Santosh Sharma/ITG)

सहारनपुर में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मेरठ यूनिट की विजिलेंस टीम ने आरोपी अधिकारी को एक लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा.

मामले के अनुसार, सुनील कुमार पर एक स्क्रैप कारोबारी से लगातार अवैध वसूली करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2026 को रुड़की से जगाधरी जा रहे एक ट्रक मालिक से तीन लाख रुपये की वसूली की गई थी. यह रकम कारोबारी ने क्यूआर कोड के जरिए सुनील कुमार के खाते में ट्रांसफर की थी.

ट्रक पकड़कर हर महीने एक लाख की मांग

इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को आरोपी अधिकारी ने फिर से उसी व्यापारी का ट्रक पकड़ लिया और उस पर हर महीने एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया. सहारनपुर के व्यापारी मनजीत ट्रेडर्स से यह रकम नियमित रूप से देने के लिए धमकाया जा रहा था.

कारोबारी ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद मेरठ यूनिट ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. टीम ने आरोपी को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मेरठ यूनिट की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप
 

फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की वसूली में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं. आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement