scorecardresearch
 

प्रतापगढ़ में हाईवे पर पलटा डीजल टैंकर, जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में भरते दिखे लोग

प्रतापगढ़ में NH-19 पर डीजल टैंकर पलटने के बाद सैकड़ों लोग डीजल लूटने के लिए मौके पर जुट गए और जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में डीजल भरते दिखे. घटना के वीडियो वायरल हुए हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली और अब लापरवाही करने वालों की पहचान की जा रही है.

Advertisement
X
अनियंत्रित होकर डीजल से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा (Photo: Screengrab)
अनियंत्रित होकर डीजल से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह घटना जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हुई. टैंकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा डीजल हाईवे की नालियों और गड्ढों में बहने लगा. इसके बाद हथिगवा थाना क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डीजल इकट्ठा करने की होड़ लग गई. लोग जान जोखिम में डालकर बाल्टियों और डिब्बों में डीजल भरते नजर आए. इस दौरान किसी ने भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा.

हाईवे पर पलटा डीजल से भरा टैंकर

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग ज्वलनशील डीजल को बेहद लापरवाही से इकट्ठा कर रहे थे. यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे या धमाके का कारण बन सकती थी, लेकिन इसके बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज करते रहे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को वहां से हटाया और हालात पर काबू पाया. प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है.

Advertisement

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को संभाला

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने इस दौरान लापरवाही दिखाई. यह घटना हथिगवां इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की खतरनाक घटनाओं के दौरान दूरी बनाकर रखें और अपनी जान जोखिम में न डालें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement