scorecardresearch
 

अंधेरे में आते हैं, चांटा मारकर भाग जाते हैं...मुजफ्फरनगर में थप्पड़ गैंग की करतूत

मुजफ्फरनगर जनपद में थप्पड़ गैंग का ख़ौफ इस समय पैर पसारता जा रहा है. यहां कुछ युवक अंधेरे में बाइक पर सवार होकर पीछे से आते हैं और राह चलते लोगों के थप्पड़ या अन्य चीज मारकर फरार हो जाते हैं.

Advertisement
X
मुजफ्फरनगर में थप्पड़ गैंग की करतूत (Photo: itg)
मुजफ्फरनगर में थप्पड़ गैंग की करतूत (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में थप्पड़ गैंग का ख़ौफ इस समय पैर पसारता जा रहा है. जी हां इस थप्पड़ गैंग के लोग रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर पीछे से आते हैं और राह चलते लोगों के थप्पड़ या अन्य चीज मारकर फरार हो जाते हैं.

राह चलते लोगों को मारते हैं थप्पड़

हाल ही कि घटना में 2 दिन पहने बाइक सवार कुछ युवकों ने राह चलते एक युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया था. घटना को अंजाम देकर आरोपी जहां मौके से फरार हो गए थे तो वहीं ये घटना पास ही के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इसके बाद पीड़ित युवक द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है.

थप्पड़ इतना तेज कि नाक से आया खून

दरसअल, नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गऊशाला मोहल्ले में 2 दिन पहले 7 अप्रैल की शाम दीपक नाम का एक युवक मंदिर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो-तीन युवकों ने पीछे से दीपक के जोरदार थप्पड़ मार दिया था. दीपक का कहना है कि थप्पड़ इतना तेज था कि उसकी नाक से खून आने लगा था.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आरोपी घटना को अंजाम देकर जहां मौके से फरार हो गए थे तो वहीं ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वायरल फुटेज में आप देख सकते हैं की बाइक सवार किस तरह पीछे से युवक के थप्पड़ मार कर फरार हो रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना पहली नहीं है बल्कि इससे पहले भी ये बाइक सवार कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं जिसमें लोगों के थप्पड़ या फिर बेल्ट से मारा गया. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement