scorecardresearch
 

दूल्हे का शाही अंदाज... हाथी पर सवार होकर गांव में निकली बारात, दादा ने पूरा किया पोते का सपना

मेरठ के जमालपुर गांव में एक शादी चर्चा का विषय बन गई. यहां दूल्हा अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर गांव की गलियों में निकला. शाही अंदाज में निकली इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खास बात यह रही कि पोते की इस ख्वाहिश को उसके दादा ने पूरा किया. हाथी पर सवार दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
गांव की गलियों में देखने वालों की लगी भीड़. (Photo: Screengrab)
गांव की गलियों में देखने वालों की लगी भीड़. (Photo: Screengrab)

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं. कोई लग्जरी कार में बारात निकालता है, कोई हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाता है, तो कोई विंटेज कार का सहारा लेता है. लेकिन मेरठ के एक दूल्हे ने अपनी शादी को शाही अंदाज देकर अपना सपना पूरा किया.

यह मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है. यहां दूल्हा अंकित हाथी पर सवार होकर गांव की गलियों में शाही अंदाज में निकला. दूल्हे के सिर पर सजा सेहरा, पारंपरिक पोशाक और हाथी पर बैठा उसका रौब देखते ही बन रहा था. अंकित का सपना बचपन से ही था कि वह अपनी शादी की रस्में हाथी पर सवार होकर निभाए. अक्सर उसने फिल्मों और कहानियों में राजाओं-महाराजाओं को हाथी पर सवार देखा था. तभी से उसके मन में यह इच्छा घर कर गई थी.

meerut groom rides elephant wedding grandfather fulfills dream

समय बीतता गया, लेकिन यह सपना उसके दिल में बना रहा. जब शादी तय हुई, तो उसने अपनी यह ख्वाहिश अपने दादा गोपीचंद भगत के सामने रखी. दादा ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह इच्छा जरूर पूरी होगी. और उन्होंने अपना वादा निभाया. शादी से पहले होने वाली रस्मों के लिए जब तैयारियां शुरू हुईं, तो परिवार ने हाथी का इंतजाम कराया. जैसे ही हाथी गांव पहुंचा, पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूल्हा इंजीनियर, दुल्हन पुलिस में और 30 बैलगाड़ियों की बारात... बिहार बेतिया की अनोखी शादी

दादा गोपीचंद भगत खुद इस पल को देखकर बेहद खुश नजर आए. जैसे ही अंकित हाथी पर सवार होकर घर से निकला, गांव में लोग देखने आ पहुंचे. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं- हर कोई इस अनोखे नजारे को देखने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आया. लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे. कई लोग छतों पर चढ़ गए, तो कुछ सड़कों के किनारे खड़े होकर इस शाही बारात का आनंद लेने लगे.

meerut groom rides elephant wedding grandfather fulfills dream

दरअसल, 21 अप्रैल को अंकित की बारात मुजफ्फरनगर जानी थी. बारात रवाना होने से पहले गांव में मंदिर दर्शन और अन्य पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं. अंकित ने इन रस्मों के लिए घोड़ी की बजाय हाथी को चुना. हाथी पर बैठकर वह पूरे गांव में घूमा और मंदिर पहुंचा. हाथी पर सवार दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस अनोखी बारात की जमकर तारीफ कर रहे हैं. परिवार के सदस्यों ने नाच-गाकर इस खुशी को और यादगार बना दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement