scorecardresearch
 

महज 4 सेकंड में जिंदगी खत्म! दिव्यांग हेल्पर के ऊपर से गुजर गए ट्रक के 6 पहिए; ड्राइवर की जल्दबाजी ने उजाड़ा गरीब का घर

झांसी-कोटा नेशनल हाईवे पर स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ. यहां एक ट्रक चालक ने जल्दबाजी में वाहन आगे बढ़ाते हुए अपने ही हेल्पर को कुचल दिया. महज चार सेकंड में घटी इस घटना में हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement
X
झांसी ट्रक हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने (Photo- Screengrab)
झांसी ट्रक हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 स्थित टोल प्लाजा पर ट्रक चालक ने हेल्पर राजेश प्रजापति को कुचल दिया. बिजौली से लोहे की छड़ें लेकर शिवपुरी जा रहे ट्रक से 27 वर्षीय राजेश सामान लेने नीचे उतरा था. बूम बैरियर खुलते ही चालक ने बिना देखे ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे राजेश पहियों के नीचे आ गया.

गौरतलब है कि एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद परिवार पालने के लिए राजेश काम कर रहा था. वह गरीब घर से आता था. घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. 

महज चार सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पूरा घटनाक्रम महज चार सेकंड के भीतर घटित हो गया. टोल प्लाजा की लेन नंबर-6 पर जैसे ही ट्रक का बूम बैरियर उठा, चालक ने रफ्तार पकड़ ली. वह यह भूल गया कि उसका साथी हेल्पर ट्रक के सामने ही सड़क पार कर रहा है. ट्रक के छह भारी-भरकम पहिए राजेश के ऊपर से गुजर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया और वहां अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

परिजनों का आरोप- ड्राइवर की जल्दबाजी ने उजाड़ा घर

मृतक के भाई मातादीन प्रजापति ने बताया कि राजेश एक पैर से दिव्यांग था, फिर भी मेहनत कर परिवार का बोझ उठा रहा था. परिजनों का सीधा आरोप है कि चालक ने भारी लापरवाही बरती और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर वाहन चलाया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और टोल के रिकॉर्ड के जरिए फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement