scorecardresearch
 

हापुड़: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे अजीम राणा और आजाद राजपूत, मंदिरों की रेकी कर भेजी फोटो

यूपी एटीएस और धौलाना पुलिस ने हापुड़ से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों ने दिल्ली के सनातन मंदिर और नोएडा के रावण मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की वीडियो और फोटो सीमा पार भेजी थी.

Advertisement
X
हापुड़ पुलिस की गिरफ्त में अजीम राणा और आजाद राजपूत (Photo- Screengrab)
हापुड़ पुलिस की गिरफ्त में अजीम राणा और आजाद राजपूत (Photo- Screengrab)

यूपी एटीएस और धौलाना पुलिस ने गुरुवार को दो संदिग्धों, अजीम राणा और आजाद राजपूत को देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया. ये दोनों दिसंबर 2025 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अजीम दिल्ली के एक मॉल में ड्राई फ्रूट्स की दुकान चलाता था और आजाद गुरुग्राम की पाइप फैक्ट्री में ठेकेदार था. इन दोनों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, पास के सनातन मंदिर और नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर की रेकी कर उनके वीडियो, फोटो और लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी.

सोशल मीडिया के जरिए रची जा रही थी साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के साथ नियमित संपर्क में थे. आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल धार्मिक स्थलों बल्कि रिहायशी कॉलोनियों की जानकारी भी साझा की. 

शहजाद भट्टी ने भी उन्हें नोएडा के रावण मंदिर की लोकेशन और वीडियो भेजे थे. आरोपियों का कहना है कि ये जानकारियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के मकसद से भेजी जा रही थीं. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Advertisement

खुफिया एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और एटीएस जैसी कई एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं. एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, यह नेटवर्क आईएसआई (ISI) समर्थित हो सकता है, जो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की फिराक में था. अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन दोनों के स्थानीय संपर्कों को खंगालने में जुटी हैं ताकि इस साजिश के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement