scorecardresearch
 

लव मैरिज के बाद घर में तनाव, बहू ने सास को दनादन जड़े तीन थप्पड़, Video

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव में सास को 30 सेकेंड में तीन थप्पड़ मारने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है. सास ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है और मारपीट कर जेवर ले जाने का आरोप लगाया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
बहू ने सास को मारे थप्पड़ (Photo: Screengrab)
बहू ने सास को मारे थप्पड़ (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सास और बहू के विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बहू अपनी सास को 30 सेकेंड में तीन थप्पड़ मारे. यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घटना 28 फरवरी की शाम की है. वायरल वीडियो में बहू यह कहते हुए नजर आ रही है कि हमारा बर्तन दे दो. इसी दौरान वह अपनी सास सरिता मौर्या को थप्पड़ मारती दिखाई देती है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

सास सरिता मौर्या ने नवाबगंज थाने में अपनी बहू के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र बृजेश मौर्या ने अनीता मौर्य से लव मैरेज की थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और घर में विवाद बना रहता था. तहरीर में सास ने यह भी आरोप लगाया है कि 28 फरवरी की शाम बहू ने उनके साथ मारपीट की और घर से जेवर लेकर चली गई. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

लव मैरेज के बाद घर में विवाद

बताया जा रहा है कि सरिता मौर्या का बेटा बृजेश मौर्या कानपुर रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात है. फिलहाल वह ड्यूटी पर तैनात बताया जा रहा है. मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

रीवा गांव में सास-बहू का झगड़ा कैमरे में कैद

वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल नवाबगंज थाना पुलिस तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement