scorecardresearch
 

UP: अमरोहा में 5 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड का हमला, देखें खौफनाक Video

अमरोहा से खौफनाक वीडियो सामने आया है. आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची जब भागने लगी, तो कुत्तों के झुंड ने बच्ची को सड़क पर घसीट दिया और चारो तरफ से बच्ची को नोचने लगा. यह देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मासूम को आवारा कुत्तों से बचाया.

Advertisement
X
कुत्तों ने बच्ची पर हमला किया.
कुत्तों ने बच्ची पर हमला किया.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से खौफनाक वीडियो सामने आया है. आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्तों के झुंड ने बच्ची को सड़क पर घसीटता रहा. जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मासूम को आवारा कुत्तों से बचाया और इलाज के अस्पताल ले गए. कुत्तों के हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके का है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्ची गली में जा रही है. इसी दौरान करीब 4 से 5 आवारा कुत्तों ने बच्ची पर पीछे से हमला कर दिया. बच्ची जब भागने लगी, तो कुत्तों के झुंड ने बच्ची को सड़क पर घसीट दिया और चारो तरफ से बच्ची को नोचने लगा. यह देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मासूम को आवारा कुत्तों से बचाया.

देखें वीडियो...

बता दें कि इससे पहले भी कानपुर में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था. कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसे बुरी तरह नोच डाला. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह कुत्तों से बच्चे की जान बचाई. फिलहाल, बच्चे की हालत ठीक है. दरअसल, 12 फरवरी को 11 वर्षीय शुभम दुर्गा पूजा पार्क के पास स्थित मंदिर में दीपक जलाने जा रहा था. तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था.

Advertisement

ऐसा ही मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आया था. 26 फरवरी को तुगलक लेन के धोबी घाट इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर हमला बोल दिया था और 150 मीटर तक घसीटा. उसके बाद कथित तौर पर नोंच-नोंचकर मार डाला. दिल्ली पुलिस का कहना था कि बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी चार से पांच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement