scorecardresearch
 

मालकिन ने मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा, VIDEO

बरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है. आरोप है कि आठ महीने की मजदूरी देने के बजाय महिला ने गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़ (Photo: itg)
महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़ (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला दूसरी महिला को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है बरेली में लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करने वाली एक महिला की मां के साथ यह घटना हुई है. मजदूरी मांगने के लिए जब महिला अपनी मालकिन के पास पहुंची तो वह आग बबूला हो गई और उसने एक के बाद एक महिला को 11 थप्पड़ मार दिए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ.

 बताया जा रहा है यह पूरा मामला बरेली का सुभाष नगर क्षेत्र का है. इस पूरे मामले में पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी महिला के घर पर काम करती थी. वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में एडमिट थी. बेटी ने रुपए लेने मालकिन के पास भेजा था लेकिन रुपए देने की वजह महिला ने मारपीट की और बेइज्जत किया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार

बताया जा रहा है सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विमला देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शिकायत पत्र दिया जिसमें उसने कहा कि उसकी बेटी पिछले 8 महीने से करगैना क्षेत्र में ममता नाम की महिला के घर पर झाड़ू पोछा का काम करती थी. लेकिन तभी बेटी की तबीयत खराब हो गई. इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. बेटी ने बताया कि मालकिन के पास रुपए बाकी है, वह रुपए लेकर आ जाओ, जिससे की दवाई का खर्च उठाया जा सके. महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने महिला से रुपए मांगे तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगी और थप्पड़ मारना शुरू कर दिए.

Advertisement

8 महीने से नहीं दी थी मजदूरी

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि महिला अपनी बेटी की मजदूरी के पैसे लेने के लिए गई थी लेकिन मालकिन ने रुपए देने से साफ इंकार कर दिया और एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित महिला ने यह भी बताया है कि पिछले 8 महीने से वह महिला के यहां काम कर रही थी और 5000 रुपए प्रति महीना देने की बात तय हुई थी पिछले आठ महीना से एक पैसा भी उसको नहीं दिया गया और उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement