scorecardresearch
 

UP: PAC में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन परिसर में फंदे से लटका मिला शव

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र स्थित PAC परिसर में 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल शिल्पी यादव का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक कमरे से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मानसिक अवसाद का जिक्र है.

Advertisement
X
बाराबंकी में पीएसी की कॉन्स्टेबल ने दी जान.  (Photo: Representational )
बाराबंकी में पीएसी की कॉन्स्टेबल ने दी जान. (Photo: Representational )

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में PAC बटालियन परिसर में अपने कमरे में 28 साल की एक महिला कांस्टेबल फंदे से लटकी मिली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि कमरे से बरामद एक कथित सुसाइड नोट में इस कदम उठाने की वजह मानसिक अवसाद बताई गई है.

स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी भर्ती
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके की रहने वाली शिल्पी यादव 2016 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में शामिल हुई थीं. अधिकारियों ने बताया कि वह तलवारबाजी (फेंसिंग) की खिलाड़ी थीं और कानपुर में तैनात थीं. करीब एक महीने पहले, उन्हें तलवारबाजी के अभ्यास के लिए बाराबंकी में 10वीं बटालियन PAC से जोड़ा गया था.

पुलिस के अनुसार यादव ने मंगलवार शाम अपने साथियों के साथ रात का खाना खाया था. जब वह शाम करीब 5 बजे अभ्यास के लिए नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी उन्हें देखने उनके कमरे में गए. पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से झांकने पर उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया.

तलाकशुदा थी महिला जवान
विजयवर्गीय और अतिरिक्त SP (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने मौके का मुआयना किया और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि यादव तलाकशुदा थीं और उनकी शादी करीब दो साल पहले खत्म हो गई थी. अतिरिक्त SP विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है.

Advertisement

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.))

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement