scorecardresearch
 

महिला को पति से पैसे छुपाना पड़ा भारी... रख भूली कैश ... वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशस मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि महिला ने अपने पति से पैसे छुपाकर रखे थे जो अब किसी काम के नहीं हैं.   

Advertisement
X
महिला  ने पति से छुपाकर रखे पैसे को भूल गई. (Photo : insta/@ayushidixit)
महिला ने पति से छुपाकर रखे पैसे को भूल गई. (Photo : insta/@ayushidixit)

भारतीय घरों में आज भी महिलाएं अपने पति के जेब से कुछ पैसे निकालती हैं और थोड़ी-थोड़ी बचत करके कुछ पैसे अलग रख देती हैं. उनका उद्देश्य साफ होता है कि कभी अचानक कोई जरूरत पड़ जाए तो, बुरे वक्त में उसका उपयोग किया जा सके. ऐसी ही एक महिला की कहानी सुर्खियों में बनी हुई है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब हंस रहे हैं. महिला ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने पति से छिपाकर कुछ कैश संभालकर रखे थे. उन्होंने उन नोटों को सुरक्षित जगह पर रख दिया और समय के साथ खुद भी उस बारे में भूल गई.

समय बीतता गया. लेकिन उसे यह भी याद नहीं रहा कि उसने पैसे भी रखें हैं. कई साल बाद जब घर की सफाई हुई तो इस दौरान उसकी नजर उस छिपी हुई जगह पर पड़ी, जहां उसके पैसे छुपाए थे, तो उसे अचानक पुराने दिनों की बात याद आ गई. जब उसने यह सोचकर पैसों को बाहर निकाला कि अब यह रकम किसी काम आएगी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि वह नोट बंद हो चुके थे. 

वीडियो में क्या था?

वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही उसका ध्यान नोट पर गया तो उसका चेहरा उतर गया. ऐसा इसलिए क्योंकि जो नोट उसने संभालकर रखे थे, वे सभी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट थे. देश में हुई नोटबंदी के बाद से ये नोट चलन से बाहर हो चुके थे और अब उनकी कोई वैल्यू नहीं है. उसकी हालत देखकर साफ समझा जा सकता था कि उसे कितना दुख हुआ होगा.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AD🧿 (@ayushidixit___)

वीडियो में महिला माथे पर हाथ रखे बैठी नजर आती है, जैसे उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसकी सालों की बचत अब बेकार हो गई है. उसके चेहरे पर पछतावा, हैरानी और निराशा साफ देखने को मिल रही है. शायद वह इस समय यह सोच रही होगी कि उसने समय रहते उन नोटों को चेंज करवा लिया होता या समय पर उसे इन पैसे के बारे में याद आ जाता. 

बेटी ने बताई पूरी कहानी 

वीडियो में महिला की बेटी पूरी कहानी बताती है. इस दौरान बेटी समझा रही होती है कि उसकी मां ने जरूरत के समय में काम आने के लिए इन पैसों को संभाल के रखा था लेकिन जीवन में व्यस्त होने के कारण वह उन पैसों को भूल जाती है. लेकिन जब तक उसे इस बात का याद आता है कब तक बहुत देर हो चुकी होती है. 

नोट - ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. aajtak.in वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement