scorecardresearch
 

दुल्हन के जोड़े में एग्जाम देने पहुंचीं 10वीं की छात्रा... देखने उमड़ी भीड़! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि एक 10वीं की छात्रा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसे देख वहां के लोग हैरान हो गए. 

Advertisement
X
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि 10वीं की छात्रा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा केंद्र पहुंची. (Photo: x/@MukeshMalh12448)
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि 10वीं की छात्रा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा केंद्र पहुंची. (Photo: x/@MukeshMalh12448)

बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो चुका है. इस दौरान तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 10वीं कक्षा की छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया. दुल्हन के जोड़े में सजी यह छात्रा परीक्षा देने पहुंची तो वहां मौजूद लोग भी उसकी लगन और हिम्मत की सराहना करते नजर आए. बताया जा रहा है कि उसकी शादी पहले से तय थी और उसी दिन बोर्ड परीक्षा पर पड़ गया.  

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि छात्रा पूरी तरह से दुल्हन के कपड़ों में है. इस दौरान उसके परिवार के कुछ सदस्य उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने आए हैं. बताया जा रहा है कि उसी दिन उसकी बोर्ड परीक्षा थी और शादी की तारीख पहले से ही तय थी. ऐसे में उसने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता को देते हुए सीधे शादी के मंडप से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई.

कैमरे में कैद किया पल 

ऐसे में जब छात्रा परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो, वहां पर मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही लोग छात्रा की प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह घटना दिखाती है कि पढ़ाई और जिम्मेदारी दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है.  

Advertisement

पढ़ाई में अच्छी है छात्रा 

ऐसा दावा किया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी है और उसने शादी के बावजूद परीक्षा न छोड़ने का फैसला किया था जिसका उसके परिवार वालों ने भी समर्थन किया था. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अक्सर बाल विवाह के कारण पढ़ाई छोड़ने की खबरें चर्चा में रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement