scorecardresearch
 

जब जाल में फंसे तेंदुए ने अचानक मारा झपट्टा, रेस्क्यू के दौरान फैली अफरातफरी

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जाल में फंसा एक तेंदुआ अचानक छूटकर वन रक्षक की ओर दौड़ पड़ा, जिससे उसकी जान पर बन आई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
तेंदुए के रेस्क्यू से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है (Photos: @gharkekalesh/X)
तेंदुए के रेस्क्यू से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है (Photos: @gharkekalesh/X)

तेंदुए के रेस्क्यू से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है. वीडियो में एक वन रक्षक जाल में फंसे तेंदुए के पास जाता हुआ दिखाई देता है. शुरुआत में सब कुछ शांत और नियंत्रण में नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात अचानक बदल जाते हैं.

क्लिप में वन रक्षक सावधानी से तेंदुए की ओर बढ़ता है. वह हर कदम सोच-समझकर रखता है और जानवर पर नजर बनाए रखता है. तेंदुआ जाल में फंसा हुआ शांत पड़ा रहता है. आसपास खड़े लोग भी चुपचाप इस पूरी घटना को देख रहे होते हैं.

अचानक तेंदुआ आगे की ओर झपटता है. यह देखते ही वन रक्षक घबरा जाता है और तुरंत पीछे की ओर दौड़ पड़ता है. वह एक पल भी रुकने की कोशिश नहीं करता. तेंदुआ कुछ दूरी तक बढ़ने के बाद रुक जाता है और गुर्राने लगता है. पीछे मौजूद कुछ लोग हंसते हुए सुनाई देते हैं. कुछ कदम भागने के बाद वन रक्षक रुकता है और मुड़कर देखता है. उसके हाव-भाव से साफ है कि वह इस अचानक हुई हरकत से हिल गया था.

देखें वायरल वीडियो

Advertisement

यह वीडियो X पर 'Ghar Ke Kalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन लिखा था कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तेंदुए को जाल में फंसा रखा था, लेकिन उसी दौरान तेंदुआ अचानक वन रक्षक की ओर झपट पड़ा.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई लोगों ने वन रक्षक की प्रतिक्रिया को बिल्कुल स्वाभाविक बताया. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ड्यूटी के बीच याद आ गया कि इतनी सैलरी में इतना रिस्क क्यों लें.

वहीं कुछ लोगों ने इसे गंभीर नजरिए से देखा. एक कमेंट में लिखा गया कि यह दिखाता है कि वन्यजीव ऑपरेशन कितने जोखिम भरे होते हैं. सही ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरण बेहद जरूरी हैं.

एक अन्य यूजर ने बैकग्राउंड में दिख रही चीज पर ध्यान दिलाया और लिखा कि यहां तक कि आवारा कुत्ता भी भीड़ का हिस्सा बनकर उत्सुकता से देख रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement