scorecardresearch
 

4 साल में सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी में ऐसी ग्रोथ.... लोग भेजने लगे सीवी

चेन्नई के एक सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी बढ़ने की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बिकी नंदी ने 2021 से 2026 तक अपनी कमाई 13,000 से बढ़ाकर 32,000 रुपये तक पहुंचाई. उनकी सादगी और मेहनत की इस कहानी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं

Advertisement
X
एक यूजर ने कहा- भाई, तुम्हारी सैलरी ग्रोथ तो फार्मा कंपनी के कर्मचारियों से भी बेहतर है. ( Photo: Instagram/@biki_nandi_)
एक यूजर ने कहा- भाई, तुम्हारी सैलरी ग्रोथ तो फार्मा कंपनी के कर्मचारियों से भी बेहतर है. ( Photo: Instagram/@biki_nandi_)

चेन्नई के एक सिक्योरिटी गार्ड की मेहनत और लगातार बढ़ती सैलरी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस कहानी ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा है क्योंकि इसमें दिखावा या बड़ी-बड़ी बातें नहीं हैं, बल्कि एक आम इंसान की सच्ची मेहनत और प्रगति की झलक है. बिकी नंदी नाम के इस शख्स ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की, जिसमें उन्होंने साल 2021 से लेकर 2026 तक अपनी सैलरी में हुए बदलाव को दिखाया. इस वीडियो में उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से बताया कि कैसे उनकी सैलरी हर साल धीरे-धीरे बढ़ती गई. यही सादगी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई.

नंदी ने अपनी नौकरी की शुरुआत साल 2021 में एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में की थी. उस समय उनकी मासिक सैलरी 13,000 रुपये थी. अगले ही साल 2022 में उनकी सैलरी बढ़कर 15,000 रुपये हो गई, यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम था, जिसने उनके आगे बढ़ने की शुरुआत दिखाई. इसके बाद 2023 में उनकी कमाई बढ़कर 18,000 रुपये प्रति माह हो गई. वीडियो में खास बात यह भी थी कि नंदी हर साल अपनी यूनिफॉर्म में अलग-अलग जगहों पर नजर दिखते हैं, जिससे उनकी पूरी जर्नी साफ तौर पर दिखती है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Biki Nandi (@biki_nandi_)

13 हजार से शुरू हुआ सफर
साल 2024 उनके लिए और बेहतर रहा, जब उनकी सैलरी में बड़ा उछाल आया और यह बढ़कर 24,000 रुपये प्रति माह हो गई. इसके बाद 2025 में उनकी आय 26,000 रुपये तक पहुंच गई. वीडियो के आखिर में उन्होंने बताया कि 2026 में उनकी मौजूदा सैलरी 32,000 रुपये प्रति माह हो गई है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चेन्नई में अभी मेरी सैलरी 32 हजार है. यह वीडियो सिर्फ दो दिनों में 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कहा कि नंदी की सैलरी ग्रोथ कई कॉर्पोरेट या व्हाइट-कॉलर जॉब करने वालों से भी बेहतर है.

Advertisement

इंस्टाग्राम रील में दिखी 5 साल की सैलरी जर्नी
कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा- पुरुष स्क्रॉल करते हैं, खुश आदमी को देखते हैं और खुद भी खुश हो जाते हैं. वहीं दूसरे ने कहा- भाई, तुम्हारी सैलरी ग्रोथ तो फार्मा कंपनी के कर्मचारियों से भी बेहतर है. कई लोगों ने इसे नौकरी बदलने की ताकत बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनसे नौकरी के मौके के बारे में भी पूछ लिया. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि गार्ड साहब भी मुझसे ज्यादा कमा रहे हैं. यह कहानी दिखाती है कि अगर इंसान लगातार मेहनत करता रहे, तो धीरे-धीरे ही सही, लेकिन तरक्की जरूर मिलती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement