scorecardresearch
 

बचपन के दिन...स्कूल से लौटते बच्चे को मिली बारात, फिर जो हुआ वो दिल जीत लेगा

खुश होने के लिए हमेशा किसी बड़े बहाने की जरूरत नहीं होती. कई बार दूसरों की खुशी में शामिल होकर भी दिल खुश हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल से घर लौट रहा एक बच्चा अचानक बारात के बीच पहुंच जाता है और फिर जोश में आकर ऐसा डांस करता है कि देखने वाले भी मुस्कुरा उठते हैं.

Advertisement
X
बच्चा बिना किसी झिझक के बारातियों के नाच रहा है (Photo:X/@VishenMeeta)
बच्चा बिना किसी झिझक के बारातियों के नाच रहा है (Photo:X/@VishenMeeta)

कहते हैं खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं. इन्हें न ढूंढना पड़ता है, न ही किसी वजह की जरूरत होती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसी बात को साबित करता है. एक छोटा बच्चा अपनी मस्ती में ऐसा डांस करता है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं.

स्कूल से लौटते-लौटते पहुंच गया बारात में

वीडियो में दिखता है कि एक स्कूली बच्चा घर लौटते समय सड़क पर गुजर रही बारात के पास रुक जाता है. ढोल और डीजे की तेज धुन सुनते ही उसका मन मचल उठता है. कुछ सेकंड तक वह बारात को देखता है, लेकिन फिर खुद को रोक नहीं पाता और बारातियों के बीच जाकर नाचने लगता है.

यूनिफॉर्म और बैग के साथ फुल एनर्जी डांस

सबसे खास बात यह है कि बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म और बैग के साथ ही नजर आता है. बिना किसी झिझक के वह बारातियों के साथ ताल मिलाकर डांस करता है. उसके स्टेप्स इतने मजेदार होते हैं कि आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर खुश हो जाते हैं.

देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो का दूसरा हिस्सा

Advertisement

 

वीडियो देख लोगों को याद आया बचपन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बच्चे को प्रोत्साहित कर रहे हैं, तो कुछ मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना रहे हैं. बच्चे की एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है.यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @djjazzyindia नाम के पेज से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक और कमेंट भी आ रहे हैं.

 ‘बचपन का असली मजा यही है’

वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “स्कूल से सीधा बारात में एंट्री हो गई.” वहीं एक यूजर ने कहा, “बचपन का असली मजा यही है, जहां मन किया वहीं डांस शुरू.कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसाने और खुश करने का काम कर रहा है. बच्चे की मासूमियत और बेफिक्र अंदाज इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement