बचपन के दिन याद हैं.स्कूल में अगर किताब जमीन पर गिर जाती थी, तो उसे उठाकर माथे से लगाया जाता था. यही संस्कार भारत में बचपन से सिखाए जाते हैं और उम्र भर साथ रहते हैं. लेकिन जब कोई इन बातों का पालन नहीं करता, तो दूसरों की नजर में वह गलत लगने लगता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सड़क किनारे किताब बेचने वाले दुकानदार को उसके काम करने के तरीके पर सवाल करती नजर आती है.वीडियो में दिखता है कि एक छोटा सा स्टॉल लगा है, जहां किताबें जमीन पर चादर बिछाकर सलीके से रखी गई हैं. जगह कम होने की वजह से दुकानदार उन्हीं किताबों पर खड़ा होकर ग्राहकों को संभाल रहा होता है.
तभी वहां मौजूद एक महिला उसे टोकती है और पूछती है-आप किताबों पर क्यों खड़े हैं? दुकानदार शांत रहते हुए जवाब देता है.मैं ऐसे ही काम करता हूं, क्या करूं? महिला इससे सहमत नहीं होती और कहती है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, किताबों पर खड़े मत होइए.
देखें वायरल वीडियो
बस यही छोटा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों की राय बंट गई.कुछ लोग दुकानदार के पक्ष में उतर आए. उनका कहना है कि यह उसका काम है और वह अपनी मजबूरी में ऐसा कर रहा है, इसलिए उसे जज करना गलत है.वहीं कई लोगों ने महिला की बात का समर्थन किया और कहा कि किताबों को हमेशा सम्मान के साथ रखा जाना चाहिए.
कुछ यूजर्स ने इसे अमीरी-गरीबी के नजरिए से भी देखा और कहा कि जो लोग रोज मेहनत करते हैं, उनके लिए ऐसी बातें मायने नहीं रखतीं.अब यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सोच की टक्कर बन गया हैजहां एक तरफ मजबूरी है, तो दूसरी तरफ भावनाएं.