scorecardresearch
 

Ram Lalla Photo: भगवान राम की ऐसी छवि, जिसने देखा बस देखता रह गया...

Ram Lalla Virajman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की है. इसी के साथ लोगों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से रामलला की प्रतिमा की पहली झलक देखी.

Advertisement
X
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. भगवान राम की आंखों पर लगी पीले रंग की पट्टी हटा दी गई है. लोगों की निगाहें पहली बार प्रतिमा में भगवान राम की आंखों पर पड़ीं. ये आंखें इतनी खूबसूरत हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. प्रतिमा की तस्वीर तो पहले ही वायरल हो गई थी, लेकिन आंखों पर पट्टी बंधी थीं, जिस वजह से लोग इन्हें देख नहीं पाए. 

अब प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही प्रतिमा पर लगी पीले रंग की पट्टी हटते ही जब लोगों की निगाहें आंखों पर पड़ीं, तो उन्होंने सुदभुत खो दी. ये आंखें इतनी खूबसूरत हैं, कि एक बार देखने के बाद इनसे निगाह हटा पाना मुश्किल है. 

सोशल मीडिया पर लोग भगवान की प्रतिमा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे श्रीराम के लाइव दर्शन करने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए और रोंगटे खड़े हो रहे हैं.'

भगवान राम की प्रतिमा
भगवान राम की प्रतिमा

एक अन्य यूजर ने कहा, 'अयोध्या में रामलला को वापस देखकर बहुत धन्य और भावुक महसूस कर रही हूं.' 

तीसरे यूजर का कहना है, 'भगवान का शुक्र है कि आप इस महाकाव्य क्षण के साक्षी बन रहे हैं. हम इस क्षण के साक्षी बनने वाली सबसे भाग्यशाली पीढ़ी हैं.'

Advertisement
भगवान राम की प्रतिमा
भगवान राम की प्रतिमा

वहीं चौथे यूजर ने कहा, 'जीवन में एक बार ऐसा होते देखना ऐतिहासिक क्षण है. राम की पहली झलक. जय श्री राम.'

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया है. प्रधानमंत्री ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया. इसी के साथ लोगों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से रामलला की प्रतिमा की पहली झलक देखी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement