scorecardresearch
 

कौन हैं प्रिया पटेल? जिनके एक बयान से अमेरिका में मचा हंगामा, हो रहीं ट्रोल!

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर छिड़ी बहस के बीच भारतीय मूल की कंटेंट क्रिएटर प्रिया पटेल अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने कहा कि बिना 'असिमिलेशन' वाला इमिग्रेशन 'इनवेजन' जैसा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई. खासकर उनकी भारतीय पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
 प्रिया पटेल अपने कंजरवेटिव विचारों और प्रो-मेगा झुकाव वाले कंटेंट के लिए जानी जाती हैं (Photo:Insta/@Priya Patel)
प्रिया पटेल अपने कंजरवेटिव विचारों और प्रो-मेगा झुकाव वाले कंटेंट के लिए जानी जाती हैं (Photo:Insta/@Priya Patel)

अमेरिका इस वक्त ईरान जंग को लेकर घिरा हुआ है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. मीडिया से लेकर अमेरिकी सोशल मीडिया तक, उन्हें घेरा जा रहा है. यहां तक कि उनके 'मेगा' (MAGA) सपोर्टर्स भी इस समय उनसे दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच अमेरिका में एक बार फिर प्रवासी बनाम 'अमेरिकन रूट' को लेकर बहस छिड़ती दिख रही है, और इस बहस के केंद्र में आ गई हैं भारतीय मूल की कंटेंट क्रिएटर प्रिया पटेल.

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रिया पटेल का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है, अमेरिका में रहने वाली इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने एक बयान से इमिग्रेशन पर ऐसी बहस छेड़ दी है, जो अब पहचान, संस्कृति और 'अपनापन' जैसे बड़े सवालों तक पहुंच गई है. प्रिया पटेल अपने कंजरवेटिव विचारों और प्रो-मेगा झुकाव वाले कंटेंट के लिए जानी जाती हैं और अक्सर X पर संस्कृति, पहचान और राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखती हैं.

इस बयान की वजह से फैला विवाद

लेकिन हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो ने उन्हें विवादों के केंद्र में ला दिया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर इमिग्रेशन के साथ 'असिमिलेशन' (समायोजन) नहीं हो, तो वह 'इनवेजन' यानी घुसपैठ जैसा है.

 आसान भाषा में इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाकर वहां की भाषा, नियम-कानून और रहन-सहन को अपनाने की कोशिश नहीं करता, तो वह वहां घुलने-मिलने के बजाय अलग-थलग रहता है, ऐसी स्थिति असहज या दखल जैसी लग सकती है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

बस, यही बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी आलोचना की, खासकर उनकी भारतीय पृष्ठभूमि को लेकर. यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक ऐसे परिवार से आने वाली शख्स, जिसकी जड़ें खुद इमिग्रेशन से जुड़ी हैं, वह इतनी सख्त राय कैसे रख सकती हैं. कई लोगों ने इसे विरोधाभास बताया, तो कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी पहचान से दूरी बना रही हैं.

(Photo:Insta/@Priya Patel)

'सभी संस्कृतियां बराबर नहीं होतीं'

हालांकि विवाद यहीं नहीं थमा. आलोचनाओं के बीच प्रिया पटेल ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'सभी संस्कृतियां बराबर नहीं होतीं. साथ ही उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अमेरिका को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वह किन लोगों को अपने देश में आने दे. इस बयान के बाद बहस और तेज हो गई और उन पर 'एक्सक्लूजनरी' यानी भेदभावपूर्ण सोच फैलाने के आरोप लगे.

(Photo:Insta/@Priya Patel)

मामला तब और गर्मा गया जब वह पियर्स मॉर्गन के शो 'पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड' में नजर आईं. इंटरव्यू के दौरान पियर्स मॉर्गन ने उनके विचारों पर तीखे सवाल किए और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र भी किया. बातचीत के दौरान प्रिया पटेल ने माना कि उनके पिता भारतीय मूल के हैं, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार पहले युगांडा और फिर यूके से होते हुए अमेरिका पहुंचा.

Advertisement

इंटरव्यू का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, खासकर भारतीय समुदाय के बीच. लोगों ने अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी.कुछ ने इसे अपनी जड़ों से दूरी बनाने की कोशिश बताया, तो कुछ ने इसे पहचान और व्यक्तिगत विचारों के टकराव के रूप में देखा. कुल मिलाकर, यह मामला अब सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि पहचान, विचार और सामाजिक स्वीकार्यता की बड़ी बहस में बदल चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement