scorecardresearch
 

क्लॉक टॉवर के 'चांद' से कैसा दिखता है मक्का? वायरल वीडियो में देखें नजारा

दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे बड़ी घड़ी वाले क्लॉक टॉवर से मक्का का नजारा कैसा दिखता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
मक्का में मौजूद मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर माना जाता है (Photo:Pexel)
मक्का में मौजूद मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर माना जाता है (Photo:Pexel)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लोग मक्का के अबराज अल-बैत, यानी मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर की सबसे ऊंची मंजिल तक चढ़कर बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं. ऊपर से दिख रहा नजारा लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में नीचे मौजूद मस्जिद अल-हरम और काबा शरीफ आसपास हजारों लोग इतने छोटे दिखाई दे रहे हैं कि वे चींटियों की तरह नजर आते हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है.

वायरल वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा

वीडियो के कैप्शन में अरबी में लिखा है-नाखुदकुम मअना मकान मअहूल बिल्लिनास फिल आलम, जिसका मतलब है-हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची ऐसी इमारत में ले जाते हैं, जहां लोग रहते हैं. यह वीडियो मक्का के मशहूर क्लॉक टॉवर की ऊंचाई और उसके आसपास के इलाके का शानदार नजारा दिखाता है.

दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर

मक्का में मौजूद मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर माना जाता है. इसकी कुल ऊंचाई 601 मीटर, यानी लगभग 1972 फीट है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर है. यह इमारत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग और सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत भी मानी जाती है.

देखें वायरल वीडियो

17–25 किलोमीटर दूर से दिखती है घड़ी

Advertisement

इस टॉवर की सबसे खास पहचान इसकी विशाल घड़ी है. टॉवर के चारों तरफ लगी घड़ी के डायल का आकार 43 मीटर है, जो दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी मानी जाती है. बताया जाता है कि यह घड़ी करीब 17 से 25 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई देती है.

अबराज अल-बैत कॉम्प्लेक्स का हिस्सा

यह टॉवर अबराज अल-बैत कॉम्प्लेक्स का मुख्य हिस्सा है, जो मस्जिद अल-हरम से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. इस पूरे कॉम्प्लेक्स का मालिकाना हक सऊदी सरकार के पास है. इसमें सात गगनचुंबी होटल टॉवर शामिल हैं, जिनका मकसद हर साल मक्का आने वाले लाखों मुस्लिम तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है.

टॉवर में होटल, मॉल और म्यूजियम

क्लॉक टॉवर के अंदर लग्जरी फेयरमॉंट होटल, शॉपिंग मॉल, म्यूजियम और ऑब्जर्वेटरी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. पांच मंजिला शॉपिंग मॉल में कई बड़े ब्रांड और रेस्टोरेंट भी हैं. यहां एक ऐसा पार्किंग क्षेत्र भी बनाया गया है, जहां एक हजार से ज्यादा वाहनों को खड़ा किया जा सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement