आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि और उनके आदेशों का आसानी से पालन करना शुरू कर देते हैं? एक नए शोध के मुताबिक इसका कारण 'लव हॉर्मोन' ऑक्सिटोसिन है.
पत्रिका 'एनिमल कॉग्निशन' में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, जिन कुत्तों को अतिरिक्त मात्रा में ऑक्सिटोसिन दिया जाता है, वह मामूली काम को भी बेहतर तरीके से करते हैं और अपने मालिक के प्रति और अधिक प्यार दर्शाते हैं. रिसर्च ने मुख्य शोधकर्ता जेसिका ओलिवा के हवाले से कहा, 'ऑक्सिटोसिन के कारण कुत्तों का दिमाग इस तरह काम करने लगता है जो उसे इंसानों के संकेतों को समझने में मदद करता है.'
मेलबर्न के मोनाश विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने 75 कुत्तों पर 12 महीने तक शोध किया. रिसर्च के दौरान पाया गया कि जिन कुत्तों को ऑक्सिटोसिन दी गई थी, वे मामूली काम को बेहतर तरीके से करने में सक्षम थे. दरअसल सभी स्तनधारियों में उत्पन्न होने वाला हॉर्मोन ऑक्सिटोसिन संबंधों से जुड़ा है.
इनपुट-IANS