scorecardresearch
 

होटल में टॉयलेट सीट खोलते ही निकला किंग कोबरा... ग्रुप के छूट गए पसीने, वेकेशन ट्रिप की हॉरर स्टोरी

सोचिए, आप टॉयलेट की सीट खोलें और अंदर से फुंफकारता हुआ किंग कोबरा दिखाई दे. कुछ ऐसा ही डरावना अनुभव फिलीपींस में छुट्टियां मनाने गए दोस्तों के एक ग्रुप के साथ हुआ, जब रिसॉर्ट के बाथरूम में उन्हें टॉयलेट के अंदर सांप छिपा मिला.

Advertisement
X
वीडियो में एक व्यक्ति लंबी छड़ी से सांप को छूने की कोशिश करता है (Photos: CBS News/X)
वीडियो में एक व्यक्ति लंबी छड़ी से सांप को छूने की कोशिश करता है (Photos: CBS News/X)

फिलीपींस में छुट्टियां मनाने गए दोस्तों के एक ग्रुप की उस वक्त हालत खराब हो गई, जब होटल के टॉयलेट के अंदर उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक किंग कोबरा दिखाई दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना कहां हुई?

यह चौंकाने वाली घटना फिलीपींस के साल्वाडोर बेनेडिक्टो इलाके के एक रिसॉर्ट में हुई. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप के पांच दोस्त नॉर्दर्न नेग्रोस नेचुरल पार्क के पास घूमने आए थे. एक दोस्त बाथरूम गया तो उसे लगा कि टॉयलेट ठीक से फ्लश नहीं हुआ है, लेकिन दूसरी बार फ्लश करते ही सांप बाहर आ गया.

यह भी पढ़ें: वायरल हुआ 'टू-हेडेड' सांप, वैज्ञानिकों ने बताया इसके पीछे का रहस्य

वीडियो में एक व्यक्ति लंबी छड़ी से सांप को छूने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड बाद किंग कोबरा पूरा बाहर निकल आता है और कैमरे की तरफ जीभ निकालकर देखता है. देखने वाले भी सकते में आ जाते हैं.ग्रुप के सदस्य ड्रानरेब टियोडोसो ने बताया कि शुरुआत में हमें लगा कि यह कोई आम पानी का सांप होगा, लेकिन जब वीडियो रेप्टाइल एक्सपर्ट्स को दिखाया गया तो उन्होंने कन्फर्म किया कि यह किंग कोबरा है.

Advertisement

देखें वीडियो


किंग कोबरा क्यों खतरनाक?

किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार किया जाता है. इसका जहर इतना घातक होता है कि कुछ ही मिनटों में इंसान की जान ले सकता है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी किंग कोबरा देखे जा चुके हैं. गर्मी बढ़ने के कारण सांप ठंडी जगह की तलाश में पाइपलाइन के रास्ते टॉयलेट तक पहुंच गया होगा. यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह किसी अवैध पालतू सांप के कैद से तो नहीं भागा है.अभी तक किसी को सांप के काटने की खबर नहीं है, लेकिन पूरे ग्रुप ने इस घटना के बाद होटल बदल लिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement