scorecardresearch
 

विदेशी लड़की का दुपट्टा गिरा तो रेलवे ट्रैक पर कूद गया भारतीय शख्स, वीडियो वायरल

भारत में इंडोनेशियाई महिला के साथ हुई एक छोटी सी घटना ने उसके दिल में देश की ऐसी छाप छोड़ दी, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएगी.

Advertisement
X
यह वीडियो अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है (Photo: Insta/@indaha.l)
यह वीडियो अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है (Photo: Insta/@indaha.l)

किसी देश की असली पहचान सिर्फ उसकी बड़ी-बड़ी इमारतों और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के व्यवहार, संवेदनशीलता और इंसानियत से भी होती है. भारत में एक इंडोनेशियाई महिला के साथ हुई छोटी सी घटना ने उसके दिल में देश की ऐसी सकारात्मक छवि बना दी, जिसे वह शायद लंबे समय तक याद रखेगी।

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) पर एक इंडोनेशियाई पर्यटक महिला का दुपट्टा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया. महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले पास खड़े एक शख्स ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर कैमरा संभाल रही थी. इसी दौरान उसका नीला दुपट्टा नीचे फिसलकर गैप में जा गिरा. शख्स ने पहले प्लेटफॉर्म पर खड़े-खड़े उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन जब दुपट्टा हाथ नहीं आया तो वह सावधानी से नीचे उतर गए. उन्होंने दुपट्टा निकालकर महिला को वापस दे दिया और फिर खुद बाहर आ गए.

देखें वायरल वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात लोगों को यह लगी कि मदद करने के बाद उस शख्स ने न तो किसी तारीफ का इंतजार किया और न ही कोई दिखावा किया. वह चुपचाप वहां से जाने लगे. महिला ने उन्हें हाथ पकड़कर ऊपर चढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया.यह वीडियो इंडोनेशियाई डिजिटल क्रिएटर @indaha ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ;Rahul came at the right time!!' यह शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है के किरदार की तरफ इशारा था.

Advertisement

महिला ने आगे लिखा कि मुझे लगा था शायद कोई मदद नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने इतनी जल्दी मेरी मदद कर दी. थैंक यू सो मच!.

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग उस शख्स की सादगी, सज्जनता और बिना किसी स्वार्थ के की गई मदद की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे 'रियल लाइफ बॉलीवुड मोमेंट' और 'सच्ची इंसानियत' बताया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement