scorecardresearch
 

ना फोन चोरी की टेंशन, विदेशी महिला ने बताया- इंग्लैंड से बेहतर है भारत! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. आजकल लंदन में मोबाइल चोरी से जुड़े कई मीम्स और रील्स वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक विदेशी महिला का वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Advertisement
X
भारत को लंदन से ज्यादा सेफ बताने वाली विदेशी महिला का वीडियो वायरल (Photo - Instagram/@discoverwithemma_)
भारत को लंदन से ज्यादा सेफ बताने वाली विदेशी महिला का वीडियो वायरल (Photo - Instagram/@discoverwithemma_)

इंटरनेट पर एक विदेशी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें उसने बताया है कि आप भारत में कहीं भी बेफिक्र होकर घूम सकते हैं. वहीं लंदन में हमेशा आपको अपना पर्स और मोबाइल चेक करना पड़ता है. जानते हैं आखिर उसने ऐसा क्यों कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @discoverwithemma_ नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक विदेशी महिला भारत के बाजारों में हाथ में अपना फोन लिए बेफिक्र होकर घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो पर लिखा है मी विद माय फोन इन इंडिया. अगले ही पल दूसरे फ्रेम में महिला लंदन की सड़कों पर नजर आती है. उसमें लिखा है - मी विद माय फोन इन लंदन. इसमें महिला बार-बार अपने पर्स में अपना फोन चेक करते दिखती है कि वह है या गायब हो गया. वह सतर्क होकर इधर-उधर देखते हुए चलती है. 

इस वीडियो के साथ महिला ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. उसने लिखा है -  मुझे पता है कि यह बात लोगों को हैरान कर सकती है... लेकिन सच कहूं तो, भारत में मुझे अपने फोन को लेकर लंदन के मुकाबले कम तनाव महसूस हुआ.

Advertisement

जब मैं केरल (खासकर वर्कला), गुवाहाटी, मेघालय जैसी जगहों पर घूम रहा था, तो मुझे अपने सामान की ज़्यादा चिंता नहीं हुई. मैं बेझिझक वीडियो बना रहा था, फोन हाथ में लिए घूम रही थी.  लगातार अपने सामान का ध्यान रखने वाली सोच के बिना, उस पल का मज़ा ले रही थी.

वहीं दूसरी ओर, लंदन में? मेरा फोन तो जैसे मेरे हाथ से चिपका ही रहता है.पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मैं उसे कसकर पकड़े रहता हूं. हर 5 सेकंड में अपना बैग दोबारा चेक करती हूं और जो भी मेरे ज़्यादा करीब आता है, उसे शक की नजर से देखती हूं.

जाहिर है, हर जगह कुछ न कुछ जोखिम होते ही हैं और मैं यह नहीं कह रही कि भारत एकदम सुरक्षित है या आपको कहीं भी सावधान नहीं रहना चाहिए, लेकिन भारत आने से पहले मैंने जो बातें सुनी थीं, यह अनुभव उन बातों को जरूर चुनौती देता है.

कभी-कभी जिन जगहों के बारे में लोग आपको सबसे ज़्यादा सावधान करते हैं, वे ही सबसे सुरक्षित महसूस होती हैं और दूसरी तरफ इसका उल्टा भी होता है. अगर भारत आपकी घूमने की लिस्ट में शामिल है, लेकिन ऑनलाइन सुनी-सुनाई बातों की वजह से आप हिचकिचा रहे हैं... तो इसे खुद भारत घूमने का अनुभव जरूर लें.

Advertisement

इस विदेशी महिला के भारत और इंग्लैंड के माहौल को लेकर दिए गए फीडबैक की काफी सराहना हो रही है. उसने साफ शब्दों में कह दिया कि भारत को लेकर जो भी बताया जाता है वो गलत है. यहां फोन चोरी जैसी घटनाओं को लेकर टूरिस्ट बेफिक्र रह सकते हैं. जबकि लंदन में ऐसा नहीं है. वहां हमेशा फोन गायब होने का डर बना रहता है.

इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है. कुछ यूजर ने लिखा है कि क्यों लंदन में लोग सेफ नहीं हैं. वहीं कई लोगों ने भारत को इंग्लैंड से ज्यादा सेफ और पीसफुल बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement