scorecardresearch
 

जूते दे दो बीयर ले लो... बार की ये शर्त देख आप भी वहां जाना चाहेंगे

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बार का अनोखा चैलेंज दिखाया गया है. यहां जूते लेकर बीयर की मग दी जाती है. मग भी ऐसा अजीबोगरीब है कि उसे टेबल पर रखना मुश्किल है.

Advertisement
X
इस बार में बैठकर बीयर पीने का चैलेंज पूरा करना है मुश्किल (Photo - Instagram/@chahat_anand)
इस बार में बैठकर बीयर पीने का चैलेंज पूरा करना है मुश्किल (Photo - Instagram/@chahat_anand)

सोशल मीडिया पर कई ऐसी नई-नई चीजें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें हमने पहले कभी न देखा है, न अनुभव किया है. कुछ ऐसा ही विदेश घूमने गई भारत की एक लड़की ने अपने वीडियो में दिखाया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. 

इंस्टाग्राम पर @chahat_anand नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - मैं गिलास को टेबल पर रख ही नहीं पाई और उस भारी गिलास को ठीक बीच में से बाहर निकालना भी मुश्किल था. मुझे बेल्जियम के Ghent में यह एक बहुत ही मजेदार अनुभव था.

इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारत की एक लड़की बेल्जियम के एक बार में बैठी हुई है. तभी वहां एक स्टाफ आता है. वह लड़की से उसके एक जूते लेकर चला जाता है. फिर उसे एक बड़े से बीकर जैसे मग में बीयर लाकर देता है. 

उस बीकर का बॉटम कर्व होता है. इस वजह से उसे टेबल पर रखना मुश्किल है. अगर बीयर पीते हुए भूल से भी उस बीयर मग को टेबल पर टिकाने की कोशिश करने पर वह गिर सकता है. उस अजीबोगरीब बीयर मग में 1.2 लीटर बीयर भरा था. 

Advertisement

लड़की ने सही सलामत जब उस मग से पूरी बीयर खत्म कर ली. तब जाकर फिर से वो स्टाफ आया और उसके हाथ से वो बड़ा सा बीयर मग लेकर चला गया. इसके बाद उसे उसका एक जूता दे दिया गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उस बार में स्टाफ लोगों से एक जूते बीयर चैलेंज पूरा करने के इंश्योरेंस के तौर पर लेते हैं.

जब बीयर पीने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होती तो लोगों को उनका एक जूता लौटा दिया जाता है. लड़की बताती है कि आप इस बीयर मग को घर भी लेकर नहीं जा सकते. आपको वहीं बैठकर इसे पीना होता है. इसकी कीमत 90 पाउंड है. जब तक लोग एक  जूता पहनकर टेबल पर बिना बीयर मग रखे, उस भारी बड़े से बीकरनुमा गिलास को हाथ में लिए पीते रहते हैं. उनके जूते बार के सेंटर में सीलिंग से लटकी रहती है.

इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आए हुए हैं. एक यूजर ने लिखा है - बीयर लवर्स को तो यहां जरूर जाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा है - 1.2 लीटर बीयर ज्यादा नहीं है, इतना तो आराम से पीया जा सकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा है - दुनिया में कितना कुछ है देखने के लिए ब्रो.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement