scorecardresearch
 

70 लाख का पैकेज, करोड़ों का घर...लेकिन फिर भी परेशान क्यों है ये शख्स!

एक इंजीनियर ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि कैसे 70-75 लाख रुपये सालाना कमाने के बावजूद उसकी पर्सनल लाइफ लगभग खत्म हो गई है. वह एक साथ दो नौकरियां कर रहा था, जिससे रोज 12-14 घंटे काम करना पड़ता था.

Advertisement
X
अब वह अपनी लाइफ बैलेंस, हेल्थ और रिलेशन पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा है. ( Photo: Pexels)
अब वह अपनी लाइफ बैलेंस, हेल्थ और रिलेशन पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा है. ( Photo: Pexels)

आज के समय में ज्यादातर लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की दौड़ में लगे हुए हैं. उन्हें लगता है कि बड़ी सैलरी ही खुशहाल जिंदगी की चाभी है. लेकिन हकीकत अक्सर इससे अलग होती है- पैसा बढ़ता है, पर सुकून कहीं पीछे छूट जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी एक इंजीनियर की है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की. उसने बताया कि कैसे 70 लाख रुपये सालाना कमाने के बावजूद उसकी पर्सनल लाइफ लगभग खत्म हो गई, क्योंकि इस कमाई के लिए उसे एक साथ दो नौकरियां करनी पड़ीं.

एक प्लेटफॉर्म इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कैसे ज्यादा कमाई के चक्कर में उसकी निजी जिंदगी लगभग खत्म हो गई. इंजीनियर का दावा है कि वह सालाना करीब 70 लाख रुपये कमा रहा था, लेकिन इसके लिए उसे एक साथ दो नौकरियां करनी पड़ीं. अपनी पोस्ट में उसने लिखा कि वह पिछले एक साल से दो अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहा था. पहली नौकरी एक इंडियन स्टार्टअप में थी, जहां वह कॉन्ट्रैक्ट पर रोजाना 4 घंटे से ज्यादा काम करता था. वहीं दूसरी नौकरी एक अमेरिकी कंपनी के भारतीय ऑफिस में थी, जहां आधिकारिक तौर पर 8 घंटे काम था, लेकिन असल में उसे 10 घंटे या उससे ज्यादा काम करना पड़ता था.

,

खुद के नहीं बचता समय 
शख्स ने बताया कि दोनों नौकरियां वर्क फ्रॉम होम थीं, इसलिए शुरुआत में यह मैनेज करना आसान लगा. लेकिन धीरे-धीरे इसका असर उसकी पर्सनल लाइफ पर पड़ने लगा. उसने बताया कि उसकी सोशल लाइफ लगभग खत्म हो गई थी और उसके पास खुद के लिए समय ही नहीं बचता था. इंजीनियर ने आगे बताया कि हाल ही में अमेरिकी कंपनी से उसे सैलरी बढ़ोतरी मिली, जिसके बाद उसकी कमाई करीब 74.5 लाख रुपये सालाना हो गई. इसके बाद उसने एक नौकरी छोड़ने का फैसला किया. उसने कहा कि यह फैसला उसने अपनी लाइफस्टाइल सुधारने और टैक्स से जुड़े फायदे को ध्यान में रखकर लिया. 

Advertisement

हालांकि इतनी अच्छी कमाई के बावजूद उसने अब तक शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं किया है. उसने अपनी कमाई का इस्तेमाल एक बड़ा कदम उठाने में किया. उसने बिना किसी कर्ज के करीब 1.3 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद ली है. इसके अलावा वह अपनी कार का लोन भी लगभग चुका चुका है. पोस्ट में उसने यह भी बताया कि ज्यादा काम करने की वजह से वह अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद नहीं ले पाया. उसने घर पर जिम बनवाया, लेकिन उसे इस्तेमाल करने का समय नहीं मिला. उसने गेमिंग लैपटॉप भी खरीदा, लेकिन उसे खेलने का मौका नहीं मिल पाया. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना भी लगभग बंद हो गया था.

शुरू में कमाता था 1,000 से 2,000 रुपये महीने
उसने साफ शब्दों में कहा कि वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए जरूरत से ज्यादा काम कर रहा था. अब एक नौकरी छोड़ने के बाद उसके पास थोड़ा समय बच रहा है और वह अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा सोच रहा है. इंजीनियर ने बताया कि उसने एक टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई की और उसकी पूरी शिक्षा पर 5 लाख रुपये से भी कम खर्च हुआ. आर्थिक तंगी के कारण उसे पढ़ाई के दौरान छोटा लोन भी लेना पड़ा था. उसने अपने करियर की शुरुआत एक एंड्रॉइड डेवलपर के रूप में की, जहां वह सिर्फ 1,000 से 2,000 रुपये महीने कमाता था. धीरे-धीरे उसने बैकएंड, डेवऑप्स और प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग में काम करते हुए अपनी आय बढ़ाई.

Advertisement

अब वह अपनी जिंदगी में संतुलन लाने की कोशिश कर रहा है. उसने बताया कि वह स्वास्थ्य, पढ़ाई और रिश्तों पर ध्यान देना चाहता है. साथ ही उसकी शादी भी तय है, इसलिए वह आने वाले समय में अपने जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहता है. सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. कुछ ने उसकी मेहनत की तारीफ की, तो कुछ ने उसे अब जिंदगी का आनंद लेने की सलाह दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement